Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दादरी बस स्टैंड पर मनचले का मुंडन, छात्राओं से करता था छेड़छाड़, वीडियो वायरल

21

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक युवक को बस स्टैंड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब कमेंट करने पर वहां मौजूद लोगों ने उसको घर दबोचा। लोगों ने मौके पर सजा देते हुए उसका मुंडन तक कर दिया। पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 यह घटना 29 दिसंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे की है। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बताया कि पास के ही एक गांव का युवक अक्सर यहां घूमता था। वह अक्सर छात्राओं को छेड़ता और उन पर अभद्र टिप्पणियां करता था। छात्राएं उस युवक से काफी परेशान थीं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वीडियो में बस स्टैंड पर काउंटर के सामने लोग युवक का मुंडन करते हुए दिख रहे हैं। पास में कुछ पुलिस कर्मचारी भी खड़े हैं। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। वह कौन है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बस स्टैंड चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। उनके अनुसार, जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक भीड़ युवक का मुंडन कर चुकी थी। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत न मिलने के कारण युवक को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.