Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्टेट बैंक सेवा केंद्र में ग्राहक से लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दो राउंड गोलियां भी चलाईं

8

रांचीः जिला में रांची-टाटा रोड किनारे शास्त्री चौक के निकट स्थित स्टेट बैंक सेवा केन्द्र में ग्राहक विश्वदेव मुंडा से नकाबपोश लुटेरों ने कुल 19 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए. भागने के क्रम में लुटेरों ने दो राउंड गोलियां भी चलाईं. बुंडू पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं. ये घटना शनिवार शाम लगभग 5.30 बजे की बताई जाती है.

इस संबंध में भुक्तभोगी ग्राहक विश्वदेव मुंडा ने बताया कि वे बुंडू के बारेडीह गांव के निवासी हैं, पेशे से वे कृषक हैं. गत 27 दिसंबर को इनकी माता का निधन हो गया था. श्राद्ध कार्य के लिए उनके द्वारा बड़ी मुश्किल से जमा किए गए 20 हजार रुपये बैंक से निकासी के लिए वे बुंडू शास्त्री चौक स्थित स्टेट बैंक सेवा केन्द्र आए थे.

बुंडू बाजार के पास संचालित ग्राहक सेवा केंद्र पर शाम के 5 से सवा पांच बजे के करीब एक आदमी आए थे, उनके साथ लूट की घटना हुई है. उनसे 19 हजार रुपये की लूट हुई है. इस दौरान पीड़ित और अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई. जिसके बाद अपराधियों ने भागने के क्रम में दो राउंड फायरिंग भी की है. -ओमप्रकाश, एसडीपीओ, बुंडू.

पैसों की निकासी करने के बाद वे 19 हजार रुपये (एक हजार रुपये सेवा केन्द्र के उप संचालक के ही पास था) की गिनती कर ही रहे थे. इसी बीच अचानक पहुंचे तीन नकाबपोशों में से एक ने उनका रुपया छीन लिया. विश्वदेव मुंडा द्वारा विरोध करने पर एक नकाबपोश ने पिस्तौल का भय भी दिखाया.

सेवा केन्द्र के उपसंचालक ऋतिक कुमार गुप्ता ने बताया कि उन सबों द्वारा विरोध करने पर तीनों नकाबपोश लुटेरे बाहर की ओर भागे. बाहर भी संभवतः उनके तीन साथी इंतजार कर रहे थे. भागने के क्रम में लोगों को डराने करने के उद्देश्य से उन्होंने दो राउंड गोलियां भी चलाईं.

प्रत्यक्षदर्शिंयों के अनुसार सभी लुटेरे दो बाइक पर तमाड़ की ओर फरार हो गए. सेवा केन्द्र के संचालक सुमीत जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत बुंडू थाना को दी गई. सूचना पाकर बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा सदल बल घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल से पुलिस ने अपराधियों द्वारा चलाये गए दो गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.