Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Train में सफर करने वालों के लिए अहम खबर, विभाग ने समय में किया बदलाव

7

फिरोजपुरः भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, ट्रेनों की गति में सुधार तथा परिचालन को अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष ट्रेनों की समय-सारिणी में आवश्यक परिवर्तन किए जाते हैं। इसी क्रम में, 01 जनवरी 2026 से फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत चलने वाली ट्रेनों की समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

समय-सारिणी में परिवर्तन यात्रियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए, यात्रा समय में कमी लाने तथा आधारभूत संरचना में किए गए सुधारों का लाभ उठाने के उद्देश्य से किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की समयपालनता सुनिश्चित करना एवं उनके गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। ट्रेनों की नवीनतम समय-सारिणी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट नेशनल ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम (एनटीईएस) तथा रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर उपलब्ध हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने रेल यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य कर लें ताकि उनकी यात्रा सुविधाजनक हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.