Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबा एक साल का मासूम, मौत

41

धार: मध्य प्रदेश के धार में एक मासूम खेलते खेलते पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। घटना में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो बाल्टी में मासूम को देखकर परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

दिल दहला देने वाली घटना बदनावर नगर के वार्ड क्रमांक 15 जेल रोड के कलाभाटा क्षेत्र का है। जहां रहने वाले राहुल का 1 साल का बेटा राजवीर घर पर ही खेल रहा था। बच्चे की मां पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गई थी। घर पर बच्चा खेलते खेलते पानी से भरी बाल्टी के पास चला गया और औंधे मुंह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
इधर बच्चे को घर में न देखकर मां ने तलाश शुरू की। बच्चे को बाल्टी में देखकर तत्काल उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.