Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

“PM मोदी का ‘Gen Z’ कनेक्शन”: बोले प्रधानमंत्री— आपमें है दुनिया बदलने का दम, मुझे आपकी काबिलियत पर पूरा यकीन

35

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें Gen Z के कॉन्फिडेंस पर पूरा भरोसा है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें Gen Z, Gen Alpha… और उनकी generation ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएगी. मैं Gen Z की योग्यता, आपका आत्मविश्वास देखता हूं, समझता हूं और इसलिए आप पर बहुत भरोसा करता हूं.

साहिबजादे की वीरता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि साहिबजादे भारत की अदम्य हिम्मत और बहादुरी की निशानी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि उन बहादुर साहिबजादों ने क्रूर मुगल साम्राज्य के सामने चट्टान की तरह खड़े होकर धार्मिक कट्टरता और आतंक की नींव हिला दी.

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी 26 दिसंबर का यह दिन आता है, मुझे इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने साहिबजादों की बहादुरी से प्रेरणा लेकर वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया है.

वो उन चार साहिबजादों में से एक को भी हिला नहीं पाए

पीएम मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस का यह दिन भावनाओं और सम्मान से भरा दिन है. उस लड़ाई के एक तरफ दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी थे, और दूसरी तरफ औरंगजेब का क्रूर शासन था. उस समय हमारे साहिबजादे बहुत छोटे थे, लेकिन औरंगजेब और उसकी क्रूरता पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा.

लेकिन, औरंगजेब और उसके मिलिट्री कमांडर यह भूल गए थे कि हमारे गुरु कोई आम इंसान नहीं थे. वे तपस्या और बलिदान की जीती-जागती मिसाल थे. बहादुर साहिबजादों को उनसे यह विरासत मिली थी, इसलिए भले ही पूरा मुगल साम्राज्य उनके खिलाफ खड़ा था. वे उन चार साहिबजादों में से एक को भी हिला नहीं पाए.”

हमारी सरकार ने वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी 26 दिसंबर का यह दिन आता है, मुझे इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने साहिबजादों की बहादुरी से प्रेरणा लेकर वीर बाल दिवस मनाना शुरू किया है. पिछले चार सालों में, वीर बाल दिवस की नई परंपरा ने साहिबजादों की प्रेरणा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है.

वीर बाल दिवस ने बहादुर और काबिल युवाओं को बनाने के लिए एक मंच भी तैयार किया है. हर साल, देश के अलग-अलग क्षेत्रों में देश के लिए कुछ खास करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस साल भी, यह पुरस्कार देश के अलग-अलग हिस्सों के 20 बच्चों को दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.