Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

प्रियंका गांधी 23 को दाखिल करेंगी नामांकन, वायनाड से लड़ रहीं चुनाव

35

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए हाल ही में तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है. इस सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा और 10 दिन बाद यानी 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है, जिसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी01 भी मौजूद रहेंगे.

वायनाड सीट को कांग्रेस अपना गढ़ बनाने में जुटी है. यहां से इसलिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है. प्रियंका गांधी ने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है और इस बार जब मैदान में उतरी हैं, तो सामने सीपीआई और बीजेपी टक्कर देने के लिए तैयार खड़ी है. बीजेपी और सीपीआई एकदम मजबूत उम्मीदवार इस सीट से प्रियंका के सामने खड़ा कर रहे हैं.

सत्यन मोकेरी पर भरोसा जताया

सीपीआई ने तो अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दी है, जहां वायनाड की सीट सीपीआई ने स्थानीय और मजबूत नेता सत्यन मोकेरी पर भरोसा जताया है. पहले सीपीआई ने राष्ट्रीय सचिव डी राजा की पत्नी एन्नी राजा को मैदान में उतारा था. इस बार जिन सत्यन मोकेरी को सीपीआई ने उम्मीदवार बनाया है. वह केरल की कोझिकोड के नादापुरम से 3 बार विधायक रह चुके हैं. राजनीति से सत्यन मोकेरी का पुराना है. वहां छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी पर हमला

जब सत्यन मोकेरी के नाम की सीपीआई ने घोषणा की थी, तब उन्होंने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर हमला बोला था. सीपीआई के स्टेट सेक्रेटरी बिनॉय विश्वम ने क था कि इंदिरा गांधी की तरह ही प्रियंका गांधी भी चुनाव हारेंगी. सीपीआई सेक्रेटरी को सत्यन मोकेरी पूरी तरह से सही उम्मीदवार इस सीट के लिए लगते हैं. हालांकि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कौन कितना सही था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.