Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

बलौदाबाजार में अफसरों की कॉलोनी में चोरों का धावा, तहसीलदार, पटवारी सहित 7 घरों के ताले टूटे

31

बलौदाबाजार: जिले के भाटापारा जे.डी. कॉलोनी में चोरों ने धावा बोला. शनिवार देर रात सन्नाटे के बीच कुछ अज्ञात चोर योजनाबद्ध तरीके से कॉलोनी में घुसे और एक-एक कर सात घरों के ताले तोड़ डाले. सुबह जब लोग उठे तो दरवाजों पर टूटे ताले और बिखरे सामान देखकर हड़कंप मच गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने जिन घरों को निशाना बनाया उनमें तहसीलदार और पटवारी जैसे राजस्व अफसरों के मकान भी शामिल थे.

इस कॉलोनी में अफसरों के घर: यह वारदात किसी सामान्य बस्ती की नहीं है. जे.डी. कॉलोनी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों का रिहायशी इलाका है, जिसे हमेशा सुरक्षित माना जाता रहा है. खास बात यह है कि घटना एडिशनल एसपी और एसडीओपी के आवासीय क्षेत्र में हुई, यानी पुलिस अधिकारियों के घरों के आसपास भी चोरों का खौफ अब साफ दिख रहा है.

रात में घुसे चोर, सुबह मचा हड़कंप: स्थानीय लोगों के मुताबिक, चोरों ने एक-एक कर सात घरों के ताले तोड़ डाले. सुबह जब लोग उठे तो देखा कि दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और घरों का सामान बिखरा पड़ा है. परिवारों ने बताया कि चोर बेहद सफाई से वारदात को अंजाम देकर कर गए हैं. इससे यह भी लग रहा है कि, वे पहले से इलाके की रेकी कर चुके थे.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे: वारदात की खबर लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

लोगों में दहशत, नाराजगी भी: लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. कॉलोनी के परिवारों ने रात की पुलिसिंग और निगरानी व्यवस्था पर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि अगर अफसरों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे.

अभी तक नहीं हुई चोरी का आकलन: फिलहाल किसी भी पीड़ित परिवार ने आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई है, जिसके कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि कितना कैश या जेवरात चोरी हुए हैं. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की रकम और सामान की कीमत लाखों में हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.