Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ... इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह... भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

30

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. जानकारी के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकी संगठन से जुड़े आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, चारों तरफ पैनी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक ऊधमपुर जिले में मजालता तहसील के सोन गांव के जंगलों में सोमवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. जिसकी पुष्टि जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) ने अपने सोशल मीडिया पर की. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

आईजीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले सटीक इनपुट के आधार पर उधमपुर के मजालता इलाके के सुआं गांव में आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के साथ भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर के सोआन गांव में आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. दरअसल सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमों ने मजालता तहसील के सौनमारथा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना

स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना कर दिया गया है और आतंकियों के भागने की आशंका को रोकने के लिए सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया गया है. चारों तरफ सुरक्षाबलों को कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी कीमत पर आतंकी भागने में सफल न हो सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.