Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

शिवपुरी में घर के सामने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, दुकान को लेकर हुआ था विवाद..

147

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा लोगों ने इस वारदात का अंजाम दिया है। पहले दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई उसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे, तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है,घटना रविवार रात की है यह घटना पिछोर की है।

विजय और अजय अनाज मंडी के बाहर काफी समय से दुकान चला रहे हैं ,यह मीट की दुकान चलाते थे कुछ समय पहले उनकी दुकान के पास शेर सिंह ने मीट की दुकान खोली थी इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रविवार की रात को अजय और विजय का शेर सिंह से दुकान को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाई अपने घर चले गए परिजनों का कहना है कि रात को संतोष, अमर, मनीष ,सागर और उनके पिता शेर सिंह सहित 17 लोग हाथों में हथियार लेकर अजय और विजय के घर पहुंच गए थे और यहां पर विवाद के बाद फायरिंग कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.