Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

पानीपत में तेज रफ्तार कैंटर ने महिला को कुचला, आरोपी मौके से फरार

21

पानीपत : पानीपत के गांव कुराड़ के पास घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी के लिए घर से निकली एक महिला को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली थी। हर रोज वह काम के लिए जाती थी। सोमवार को जब घर से काम पर जा रही थी तो कुराड़ गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी दिलबाग ने बताया कि आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.