Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

महाकाल मंदिर में चढ़ाया चांदी का भव्य द्वार, कोलकाता की श्रद्धालु का अनुपम दान

12

उज्जैन: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित भव्य द्वार स्थापित किया गया है। यह आकर्षक द्वार कोलकाता की महिला श्रद्धालु निभा प्रकाश द्वारा भगवान महाकाल को श्रद्धा भाव से दान किया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा इसकी स्थापना रविवार को विधि-विधान के साथ संध्या आरती के दौरान की गई।

मंदिर के गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी परिसर पत्थर से निर्मित होने के कारण, नए चांदी के द्वार की माप के अनुसार विशेष तैयारी की गई थी। यह द्वार दो लकड़ी के पल्लों पर तैयार किया गया है, जिन पर कुल 25 किलोग्राम शुद्ध चांदी का उपयोग किया गया है। चांदी पर की गई बारीक नक्काशी इसे और भी भव्य स्वरूप प्रदान करती है।

दरवाजे के दोनों पल्लों पर भगवान शिव से जुड़े पावन प्रतीक उकेरे गए हैं। इनमें नंदीजी, ओंकार, त्रिशूल, कलश के साथ फूल और सुंदर बेलबूटों की कलात्मक आकृतियां शामिल हैं। नक्काशी की यह कला श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।

मंदिर के पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से कोलकाता निवासी निभा प्रकाश ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में इस द्वार को दान करने का संकल्प लिया था। उनका यह दान भगवान महाकाल के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जा रहा है। मंदिर समिति की और से सह प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा दान दाता निभा प्रकाश का सम्मान किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.