Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव में एलजेपी का बड़ा दांव: सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, हर सोमवार पंजाब ... कपूरथला के काला संघियां में दहशत: कपड़ा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वार... बटाला ग्रेनेड हमला मामला: पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, ISI-BKI मॉड्यूल का तीसरा आतंकी करनजीत उर्फ 'बच्... गुरदासपुर में कनाडा भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी: जालंधर के ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज, पुलिस जांच शु... "सिद्धू मूसेवाला की तरह 5 गोलियां मारकर ली बेटे की जान": लुधियाना हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तार... जालंधर पुलिस की बड़ी रणनीति: इंटेलिजेंस पुलिसिंग और फील्ड गश्त पर जोर, अपराधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' न... पंजाब के 3 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट सीएम नायब सैनी का फैसला: रोहतक, महम, पानीपत और करनाल में लगेंगी टिशू कल्चर लैब; गन्ने का उत्पादन व र... हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भड़कीं कुमारी सैलजा: कहा— दावों के बजाय धरातल पर अपराध रोके सर... करनाल मंडी घोटाले में हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की बेटी व पूर्व सचिव आशा सेवा से बर्...

मां की तलाश में गए बच्चे का आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर खाया मांस, हुई दर्दनाक मौत

59

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक अबोध बालक की मौत हो गई। बच्चा मां की तलाश में जंगल गयाा था। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शेरगढ़ स्थित शिव मंदिर निवासी छेदालाल राठौर की पत्नी सरोज मंगलवार शाम चारा लेने जंगल में गईं थी। उसका पांच वर्षीय बेटा दक्ष घर में खेल रहा था। कुछ ही देर बाद मां को तलाशते हुए वह उनके पीछे जंगल की ओर चला गया। रास्ते में एक गन्ने खेत के पास कुत्तों के झुंड ने दक्ष पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह से काट लिया।

कुछ देर बाद वहां से गुजरते हुए पड़ोसी विशाल की निगाह लहूलुहान बच्चे पर पड़ी। वह भागता हुआ उसकी मां के पास पहुंचा और जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल दक्ष को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बरेली जिले में कुत्तों के हमले में साल भर में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है और तमाम लोग घायल हो चुके हैं।

बच्चों की मौत होने के बाद कुछ दिन जिम्मेदार अफसर सक्रिय होते हैं, फिर कारर्वाई ठंडी पड़ जाती है। सीबीगंज, बहेड़ी आदि क्षेत्रों में अधिक आधा दर्जन से अधिक बच्चे आवारा कुत्तों शिकार हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कदम उठाया गया है। बंदरों की हमले से भी कई लोगों को शिकार हो चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.