Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

आंतों को सड़ने से बचाएंगे ये 5 सुपरफूड्स! खाते ही मिलेगी गजब की फुर्ती, पाचन तंत्र को बनाते हैं मजबूत, जानें कौन सी हैं ये जादुई चीजें।

25

आंतों का सड़ना एक तरह का धीमा जहर है जिसे नजरअंदाज करना बहुत भारी पड़ सकता है. इस दिक्कत के होने पर अक्सर थकान रहती है, उल्टी-मतली का मन, अपच, हम समय एसिडिटी रहती है. मेडिकली इस दिक्कत को Intestinal Putrefaction पुकारा जाता है. आंतों में सड़न तब होती है जब हमारा खाया हुआ खाना काफी देर तक आंत यानी कोलन में रुका हुआ रहता है. ऐसे में खराब बैक्टीरिया पनपता है और आंतों को सड़ाना शुरू कर देता है. आंत हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और अगर इसमें किसी भी तरह की प्रॉब्लम होती है तो पूरे शरीर का सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है.

सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि आंतों की हेल्थ को दुरुस्त बनाने या ठीक रखने के लिए फाइबर से भरपूर चीजें खानी चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आंतों को नुकसान से बचाने के लिए आप किस तरह के खानपान को रूटीन में अपना सकते हैं. साथ ही जानें कि आखिर आंतों में सड़न की प्रक्रिया कैसे स्टेप बाय स्टेप घटित होती है. जानें पूरी जानकारी…

आंतों के सड़नेकी प्रक्रिया । Intestinal Putrefaction reasons

खाने के पचने में देरी से इस हेल्थ प्रॉब्लम की शुरुआत होती है और इसका कारण कब्ज या कमजोर पाचन अग्नि है. अगर आप रेड मीट, ज्यादा अंडा और मैदा खाते हैं तो इस वजह से नुकसान बढ़ने लगता है और प्रोटीन और फैट आंतों में रुक जाते हैं. इस वजह से खराब बैक्टीरिया जैसे बैक्टीरियोडीस और क्लोसट्रिडियम बढ़ने लगते हैं. ये प्रोटीन को तोड़कर जहरीले पर्दाथ में बदलने लगते हैं जिनमें इंडोल, स्केटोल (बहुत बदबूदार गैस और मल), फिनोल, अमोनिया, हाइड्रोजन सल्फाइड का नाम शामिल है.

कई रिसर्च के मुताबिक ये टॉक्सिन आंत की लेयर में घुसकर खून में चले जाते हैं जिससे लिवर पर एक्स्ट्रा बोझ होने लगता है. आंतों में दिक्कत है तो कई लक्षण नजर आते हैं जिसमें थकान, मुंह से बदबू आना, खराब स्किन का होना शामिल है.

क्यों होती हैं आंतों को दिकक्त

लगातार कब्ज का रहना, हद से ज्यादा नॉनवेज खाना, मैदा से बनी चीजें जैसे बर्गर, पिज्जा, केक को खाना और फाइबर कम लेने की आदत हो तो आंतों को नुकसान पहुंचने लगता है.

पांच फूड जो आंतों को सड़ने से बचाते हैं । Foods to get rid of Intestinal Putrefaction naturally

घर का बना दही

ये प्रोबायोटिक फूड है और फर्मेंटेड होने की वजह से इसे आंतों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. दही के अंदर लैक्टिक एसिड होता है जो बैड बैक्टीरिया को नेचुरली खत्म करता है और गुड बैक्टीरिया पनपने लगता है. आयुर्वेद के मुताबिक दही हमारी पाचन अग्नि को बढ़ाता है. अगर आप दही से दोगुने फायदे चाहते हैं तो एक कटोरी दही में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर खाएं.

त्रिफला है रामबाण इलाज

इस चूर्ण को आंवला, हरड़ और बहेड़ा से तैयार किया जाता है. ये डिटॉक्सीफायर और प्रीबायोटिक है. इसके तत्व गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और आंतों की परत नेचुरली रिपेयर होती हैं. एक स्टडी में पाया गया कि 3 महीने त्रिफला लेने से IBS के 70% मरीजों को 80% राहत मिली. रात में सोते समय एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी से लें. कुछ दिनों बाद पेट आसानी से साफ होने लगता है.

पपीता भी है लिस्ट में

पेट के लिए पपीता सुपरफूड है क्योंकि इसमें पैपेन नाम का एंजाइम होता है जो हमारे पाचन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद करता है. अगर गट हेल्थ बिगड़ी हुई हो तो ऐसा कहा जाता है कि ये प्रोटीन आंतों में सड़ने लगता है. पपीते में विटामिन सी भी होता है जो आंतों में सूजन को कम करता है. रोजाना 200 से 300 ग्राम पका हुआ पपीता खाएं.

मूंग दाल का करें सेवन

आंतों के लिए इस हरी दाल को अमृत कहा जाता है. आसानी से पचने वाली ये दाल प्रीबायोटिक फाइबर का काम करती है. अगर इसके स्प्राउट्स खाए जाए तो आंतों की सेहत में सुधार आता है. ये गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत नहीं करती. रात में इस दाल को भीगो दें और अगले दिन इसका चीला बनाकर खाएं. स्प्राउट्स के अलावा इसकी खिचड़ी बनाकर खाना भी फायदेमंद है.

केला खाना है फायदेमंद

पका हुआ केला भी आंतों को हेल्दी बनाता है. ये प्रीबायोटिक फाइबर को बढ़ाता है. केले में पोटेशियम होता है जो आंतों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और कब्ज से तुरंत राहत दिलाता है. रोज एक या दो पके हुए केले खाएं और इसका सही टाइम नाश्ता है. आप चाहे तो केले का शेक भी पी सकते हैं लेकिन इसके लिए पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.