Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

BJP ने की बड़ी घोषणा, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

48

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में उज्जैन नगर और उज्जैन ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। उज्जैन नगर में 18 और उज्जैन ग्रामीण में 17 कार्यकर्ताओं को जगह मिली हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

PunjabKesari
उज्जैन नगर की कार्यकारिणी

उज्जैन नगर की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी में कई नए और पुराने चेहरों का संतुलन दिखा।

  • उपाध्यक्ष: उमेश सिंह सेंगर, कल्याण शिवहरे, सोनल जोशी, अशोक कैथवास और शैलेंद्र शर्मा
  • महामंत्री: आनंद सिंह खिंची, जगदीश पांचाल और कमल बैरवा
  • मंत्री: सुभाष डोडिया, विजय चौधरी, जितेंद्र कूपलानी, प्रेमलता बेडवाल, कांता विश्वकर्मा, वर्षा कछवाय, विजय दीक्षित और पवन विश्वकर्मा
  • कोषाध्यक्ष: प्रकाश यादव
  • कार्यालय मंत्री: अनिल शिंदे

PunjabKesari

उज्जैन ग्रामीण की कार्यकारिणी

उज्जैन ग्रामीण की 17 सदस्यीय टीम भी घोषित की गई है।

  • उपाध्यक्ष: पदम सिंह पटेल, राजेंद्र अवाना, संदीप व्यास, पंकज यादव, महिलापाल सिंह उमठ, अनिल यादव और अश्विन दिंडोरकर
  • महामंत्री: राकेश यादव और श्याम शर्मा
  • मंत्री: विजय चौधरी, रीतु पाटीदार, कृष्णा सूर्यवंशी, वर्षा पाटौदी, अजीता परमार और निरंजन मेहता
  •  कोषाध्यक्ष: ज्योति पलोड़
  • कार्यालय मंत्री: सुमेर सिंह कालूहेड़ा

पार्टी का संगठनात्मक संदेश

इस लिस्ट के जारी होने के बाद इतना तो तय है कि पार्टी ने संगठन में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधने की कोशिश की है। दोनों कार्यकारिणियों के ऐलान से आगामी निकाय चुनावों और संगठन की जमीनी मजबूती पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.