Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

बरेली में निकाह बना मातम! हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दोस्त को लगी गोली… मौत, आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

24

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हो रहे एक निकाह में चली गोली ने खुशियों को मातम के माहौल में बदल दिया. बरेली के सिरौली इलाके में निकाह के बाद विदाई की तैयारी थी. इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दोस्त को गोली लग गई. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

रविवार को सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी गांव में अबरार की बेटी का निकाह था. बारात बरेली के सुभाष नगर के सिठौरा से शिवपुरी के श्रीराम फार्म बारातघर में पहुंची थी. शादी का माहौल बेहद खुशी भरा था. निकाह पढ़ने के बाद दोनों परिवार विदाई की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच बारात में आए एक युवक ने अचानक हर्ष फायरिंग के लिए तमंचा निकाल लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब युवक ने पहला हवाई फायर करने की कोशिश की तो तमंचा नहीं चला. जैसे ही उसने तमंचा नीचे की ओर किया, उसी समय गोली चल गई और सीधा बारात में शामिल दूल्हे के दोस्त रिजवान के सिर में जा लगी. गोली लगते ही रिजवान जमीन पर गिर पड़ा और बारातघर में अफरातफरी मच गई.

फायरिंग करने वाला फरार

रिजवान को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक एक बाइक पर बैठकर फरार हो गया.सूचना मिलते ही थाना सिरौली पुलिस और सीओ आंवला नितिन कुमार मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने बारातघर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली चलाने वाला युवक रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है. फोरेंसिक टीम भी देर रात घटनास्थल पर पहुंची और तमंचे तथा कारतूस के निशानों की जांच की.

परिवार में कोहराम

रिजवान की अचानक मौत से शादी की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. बारातघर में मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि घटना हर्ष फायरिंग के दौरान हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस हर एंगल से केस की पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

सख्ती के बावजूद हादसा

बता दें कि शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर पहले से ही सख्त प्रतिबंध है. इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. सिरौली की यह घटना फिर एक बार इस लापरवाही को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करती है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.