Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

भक्तों के लिए बड़ी खबर! दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी धाम अब सिर्फ 25 मिनट में, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें कितना होगा किराया और बुकिंग प्रोसेस

32

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है. यह सुविधा सोमवार से शुरू हो गई है. हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंची. नई सेवा शुरू होने से दिल्ली, जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए काफी आसान हो गया है.

अब श्रद्धालु दिल्ली, जयपुर और अलवर के पिनान से ऑनलाइन टिकट बुक करके सीधे हेलीकॉप्टर से बालाजी धाम पहुंच सकते हैं. सोमवार को दिल्ली से 5 श्रद्धालुओं को लेकर हेलीकॉप्टर मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा, जो इस सेवा का पहला ट्रायल भी रहा. अभी तक सड़क और रेल मार्ग के जरिए ही दिल्ली और जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा जाता था, लेकिन ये सेवा शुरू होने से अब कम समय में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी पहुंच जाएंगे. ऐसे में इसे धार्मिक पर्यटन और जिले की अर्थव्यवस्था के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है.

कितना होगा किराया?

इस सेवा के लिए एक यात्री के लिए 70 हजार रुपये आने-जाने का किराया तय किया गया है. इस हेलीकॉप्टर सेवा को बुक योअर हेलीकॉप्टर कंपनी संचालित कर रही है, जिसके लिए आप ऑनलाइन टिकट BookYourHelicopter.com से बुक कर सकते हैं. मेहंदीपुर बालाजी धाम पंच गौरव में शामिल प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

ये हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यात्रा अब पहले से और ज्यादा आसान हो जाएगी. दिल्ली और जयपुर से उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचने में लगभग 25 से 26 मिनट लगेंगे, जबकि पिनान से सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा. यह नई पहल श्रद्धालुओं को कम समय में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा देगी.

8 हेलीकॉप्टर और 2 प्राइवेट जेट संचालित

Book Your Helicopter कंपनी की ओर से अभी 8 हेलीकॉप्टर और 2 प्राइवेट जेट संचालित किए जा रहे हैं. कंपनी के फाउंडर मनीष कुमार सुनारी ने कहा कि जिला प्रशासन और पर्यटन मंत्रालय के आग्रह के बाद ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है. इसका मकसद देश-विदेश के श्रद्धालुओं को सुविधा देना और समय बचाना है. इससे रोजगार भी बढ़ेगा.

यह नई हेलीकॉप्टर सेवा सिर्फ मेहंदीपुर बालाजी धाम तक पहुंच को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि आसपास मौजूद कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को भी एक मार्ग से जोड़ेगी और एक नया टूरिज्म सर्किट बनाएगी. इस सर्किट में आभानेरी की प्राचीन बावड़ी, झाझीरामपुरा और पपलाज माता मंदिर जैसे खास स्थल शामिल होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.