Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

कमिश्नर का कड़ा एक्शन: गायब दिखे SDM तो जमकर लगाई फटकार, ‘तुम्हारे अधिकारी मौजूद हैं, तुम कहां हो?’, लापरवाही पर कार्रवाई

26

उत्तर प्रदेश के महोबा में आयोजित समाधान दिवस में चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डिविजनल कमिश्नर अजीत कुमार सिंह भड़क गए. जानकारी देने के बाद जब डिविजनल कमिश्नर और डीआईजी राजेश एस समाधान दिवस में पहुंचे तो कई अधिकारी मौके से नदारद मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि एडीएम स्तर के अधिकारी अनिवार्य रूप से समाधान दिवस में मौजूद रहें, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान हो सके.

दरअसल, चित्रकूट धाम बांदा के डिविजनल कमिश्नर आज समाधान दिवस के मौके पर महोबा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में अच्छा काम करने वाले दो बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि मंडल में एसआईआर का काम संतोषजनक और तेज रफ्तार से चल रहा है. इसके बाद डिविजनल कमिश्नर और डीआईजी ने जैतपुर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया और गौशालाओं में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

सीएचसी जैतपुर का औचक निरीक्षण

इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी जैतपुर का औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों को बाहर की दवाइयां न लिखने और अस्पताल की सेवाओं को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए. डिविजनल कमिश्नर अजीत कुमार सिंह और डीआईजी राजेश एस इन दिनों कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र सहित पूरे जिले के दौरे पर हैं, जहां वह अलग-अलग विभागों की कार्यप्रणाली और जन सुविधाओं की स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

‘तुम कौन सा SIR कर रहे हो?’

डिविजनल कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे, ताकि समस्या का समय से निदान किया जा सके और उपस्थित न रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा. उन्होंने अनुपस्थित मिले अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश भी दिए. जब एसडीएम कमिश्नर के सामने पहुंचे और सफाई देने लगे, तो कमिश्नर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि यहां कमिश्नर, DIG आ गए हैं और तुम नदारद घूम रहे हो, लोग यहां खड़े हुए हैं. तुम कौन सा SIR कर रहे हो.?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.