Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नक्सलियों पर ताबड़तोड़ प्रहार! कुख्यात हिडमा की मौत के एक दिन बाद आंध्र प्रदेश में 7 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

16

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार दूसरे दिन भी मुठभेड़ हुई. बुधवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए. एक दिन पहले इसी इलाके में छह माओवादी ढेर किए गए थे, जिनमें शीर्ष नक्सली कमांडर मादवी हिडमा भी शामिल था.

बुधवार को एडीजी (इंटेलिजेंस) महेश चंद्र लड्ढा ने कहा कि बुधवार को भी सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन जारी रखा. आज सुबह तक सात नक्सली मारे गए हैं. इनमें तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं.

अधिकारियों के मुताबिक बुधवार की मुठभेड़ मंगलवार के पहले एनकाउंटर वाले स्थान से लगभग सात किलोमीटर दूर हुई. सुबह करीब 7 बजे सुरक्षा बलों और छिपे हुए माओवादियों के बीच ताज़ा भिड़ंत शुरू हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज किया गया. एक मृत माओवादी की पहचान मेटुरी जोखा राव उर्फ ‘टेक शंकर’ के रूप में हुई.

हथियार बनाने में दक्ष था जोखा राव

जोखा राव आंध्र-ओडिशा सीमा (AOB) क्षेत्र में नक्सली संगठन के केंद्रीय समिति से जुड़ा था. वह तकनीकी अभियानों का विशेषज्ञ माना जाता था. एक अधिकारी ने बताया कि शंकर हथियार बनाने, संचार प्रणाली और तकनीकी नेटवर्क तैयार करने में दक्ष था.

20 सालों से नक्सल गतिविधियों में शामिल था जोखा राव

जोखा राव श्रीकाकुलम का निवासी था और लगभग 20 वर्षों से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा. लगातार जारी सुरक्षा अभियानों के कारण उसका मूवमेंट सीमित हो गया था. वह हाल ही में दक्षिण भारत में संगठन को पुनर्जीवित करने के प्रयास में एक्टिव हुआ था, अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों से लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

मंगलवार को मारे गए छह माओवादियों में शामिल PLGA बटालियन-1 के प्रमुख मादवी हिडमा की मौत को सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल आंदोलन के खिलाफ अंतिम निर्णायक प्रहार बताया था. हिडमा बीते दो दशकों में हुए कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था.

आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी

लगातार जारी तलाशी अभियान के मद्देनज़र सुरक्षा बलों ने अंदेशा जताया है कि क्षेत्र में और भी नक्सली ग्रुप एक्टिव हो सकते हैं, अधिकारियों ने कहा कि मारेडुमिल्ली और उसके आसपास आने वाले दिनों में अभियान और तेज़ किया जाएगा, ताकि संगठन की किसी भी संभावित पुनर्गठन कोशिश को रोका जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.