Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

अलका लांबा का भाजपा और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला, बोलीं – सड़क से संसद तक लड़ाई रहेगी जारी

38

रांची: राजधानी रांची में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इससे पहले झारखंड महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष रामा खलखो ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण समारोह के तुरंत बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की और केंद्र सरकार, चुनाव आयोग तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर तीखे सवाल खड़े किए.

अलका लांबा ने कहा कि देश इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि संसद का सत्र भले ही अपने तरीके से चलता रहेगा, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा. उनके अनुसार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संसद में जनता के सवाल उठाएंगे, जबकि महिला कांग्रेस और संगठन के अन्य मोर्चे मैदान में उतरकर लोगों की आवाज को मजबूत करेंगे.

उन्होंने SIR के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि इस नई व्यवस्था के बहाने आदिवासियों के अधिकारों में कटौती की जा रही है. कई ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्मचारी भारी दबाव झेल रहे हैं और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे मामलों की खबरें सामने आ रही हैं. उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक करार दिया.

चुनाव आयोग पर बोलते हुए अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आयोग मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट तैयार कर लिए गए, जबकि बीजेपी के कुछ नेता दिल्ली और बिहार दोनों जगह वोट करते हैं. बिहार में भी कई जगहों पर वोटरों के नाम काटे जाने की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग को चैन से बैठने नहीं देंगे, यह बीजेपी की मशीन नहीं बल्कि संवैधानिक पद है और इसे अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा भी लगाया और कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे देश में यह आवाज बुलंद की जाएगी. महिलाओं के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस या इंडिया गठबंधन की सरकारें हैं, वहां महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसके उलट दिल्ली में बीजेपी सरकार ने महिलाओं को सहायता देने का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी महिला को कोई लाभ नहीं मिला. उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मांग की कि राज्य महिला आयोग को फिर से सक्रिय किया जाए और महिला-बाल संरक्षण आयोग से जुड़े सुझावों को भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी अलका लांबा ने केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आतंकी हमला हुआ लेकिन सरकार ने मामले को जल्दबाजी में निपटा दिया. लाल किला तक सुरक्षित नहीं रह गया है. वहीं चीन लगातार आंख दिखा रहा है, अरुणाचल को अपना हिस्सा बता रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भी दबाव बनाया जा रहा है और केंद्र सरकार की विदेश नीति कमजोर दिखाई देती है.

रांची में हुए इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस ने आगामी दिनों की राजनीतिक लड़ाई की दिशा साफ कर दी है. महिला कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह सरकार, चुनाव आयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज और बुलंद करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.