Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

PM मोदी और मैक्रों ने जयपुर में किया रोड शो, जनता बोली- मोदी-मोदी

38

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गुरूवार को यहां परकोटे में स्थित जंतर मंतर से हवा महल तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों खुली छत वाले एक वाहन में सवार थे। दोनों नेताओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने ‘मोदी मोदी’ के नारे भी लगाए। उनपर अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में तिरंगे तथा फ्रांस के राष्ट्रध्वज ले रखे थे।

कई लोगों ने हाथों में मोदी के पोस्टर थामे हुए थे। सड़क पर मोदी व मैक्रों के कटआउट भी लगाए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह रोड शो जंतर मंतर से हवा महल तक चला। इसके बाद दोनों नेताओं ने रोशनी से जगमगाते ऐतिहासिक हवा महल को निहारा। दोनों नेताओं को इस ऐतिहासिक इमारत के बारे में बताया गया। दोनों नेता बाद में स्थानीय कलाकृतियों व हस्तशिल्प उत्पादों की एक दुकान में गए। वहां राष्ट्रपति मैक्रों अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति निहारते देखे गए। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें वहां रखे ‘भीम यूपीआई’ स्कैनर के बारे में भी बताया।

मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। इससे पहले मोदी ने गुरूवार शाम जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व गर्मजोशी से गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर का अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना। अपने भारत दौरे के तहत मैक्रों गुरूवार दोपहर जयपुर पहुंचे।

हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी शाम में जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे से मोदी जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह जगह लोग व स्कूली बच्चे उनके स्वागत के लिए खड़े थे। मैक्रों हवाई अड्डे से आमेर के किले पहुंचे। रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों व आम लोगों ने काफिले का स्वागत किया।

मैक्रों ने कई जगह हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। किले में भी वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते व उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। किले में विदेश मंत्री जयशंकर तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद थी। यहां मैक्रों थोड़ी देर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भी रूके। इसके बाद मैक्रों जंतर मंतर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी अगवानी की। उसके बाद दोनों ने रोडशो शुरू किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.