Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

बिरसा मुंडा जयंती पर मध्य प्रदेश में बनेगा नया इतिहास, सेंट्रल जेल से 32 कैंदियों की होगी रिहाई

29

जबलपुर: मध्य प्रदेश सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर जेल प्रावधान में बदल किये हैं. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिलों में बंद कैदियों को भी रिहा किया जाएगा. अभी तक केवल 4 अवसर पर ही जेल से बंद कैदियों को रिहाई दी जाती थी. जबलपुर से इस मौके पर 6 कैदियों को रिहा किया जा रहा है. प्रदेश से 32 कैदियों को बिरसा मुंडा की जयंती पर रिहा किया जाएगा.

प्रदेश से 32 कैदियों को किया जा रहा रिहा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दत्तात्रेय होसबाले ने जबलपुर में आरएसएस के वार्षिक बैठक के दौरान यह बताया था कि “जनजाति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे भगवान हैं. हमें उन्हें इस तरह का सम्मान देना होगा.” संघ की यह सीख अब सरकार के कामकाज में नजर आने लगी. इसी के चलते अब 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर हर साल जेलों से कैदी रिहा किए जाएंगे. जबलपुर जेल के जेलर मदन कमलेश ने बताया, “इस साल पहली बार बिरसा मुंडा की जयंती पर केवल जबलपुर जेल से 6 कैदी रिहा किये जा रहे हैं. पूरे प्रदेश में 32 कैदियों को रिहाई दी जा रही है. यह आदेश मध्य प्रदेश सरकार के राज्यपाल के माध्यम से जेलों तक पहुंचा है.”

इस प्रावधान के तहत कैदी होते हैं रिहा

मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग मंत्रालय ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 432, सहपठित धारा 433 एवं धारा 433 (क) (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 473, सहपठित 474 एवं 475) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आजीवन कारावास के बंदियों को नई रिहाई नीति द्वारा 15 नवम्बर (राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस) को शामिल कर 05 अवसरों पर सजा में छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है.

बिरसा मुंडा जयंती पर रिहा होंगे कैदी

जेल में अच्छे व्यवहार की वजह से आजीवन कारावास के कैदियों को सजा में कमी कर रिहाई की छूट दी जाती थी. यह रिहाई 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती 2 अक्टूबर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल पर कैदियों की रिहाई की जाती थी. अब बिरसा मुंडा की जयंती पर भी कैदियों की रिहाई की जाएगी. जिन 32 कैदियों को पूरे प्रदेश में रिहा किया जा रहा है. उनमें से 9 आदिवासी कैदी भी शामिल हैं.जिन 5 अवसरों पर कैदी रिहा किए जाते थे. इनमें 2 हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं, 3 महापुरुषों की जयंती है. इन महापुरुषों में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर शामिल थे. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के प्रयास से बिरसा मुंडा को भी शामिल किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.