Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली: 19 नवंबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, छठ पूजा की वजह से केजरीवाल सरकार ने ड्राई डे किया घोषित

43

हर साल की तरह इस साल फिर छठ पूजा का त्योहार बड़ी श्रद्धा-भावना से मनाया जा रहा है। इसी बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने इस त्योहार के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 19 नवंबर छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया है। उन्होंने दिल्ली में रविवार को शराब की सभी दुकानें बंद रखने के लिए कहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को छठ पूजा शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नागरिकों को शनिवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और उनसे “जलस्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त” बनाकर प्रकृति का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुर्म ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना को समर्पित है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘यह नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अवसर है।

प्रकृति से जुड़ा यह त्योहार आध्यात्मिक चेतना उत्पन्न करता है और हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।” मुर्मू ने कहा कि छठ पूजा हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और अपने दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करने की याद दिलाती है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘आइये हम अपने जल संसाधनों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर प्रकृति मां का सम्मान करने का संकल्प लें। इस शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों की प्रसन्नता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।” उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं।

रविवार को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित

छठ पूजा के मद्देनजर यहां महामाया फ्लाईओवर से सरिता विहार होकर दिल्ली की ओर जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग और हरनंदी पुल कुलेसरा पर रविवार अपराह्न तीन बजे से यातायात मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आने वाले भारी वाहनों का चरखा गोल चक्कर से मार्ग परिवर्तन कर दिया जाएगा, ये वाहन डीएनडी और चिल्ला होकर दिल्ली की ओर जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों के लिए भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वहीं महामाया फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर की ओर मोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हरनंदी कुलेसरा पर सूरजपुर की ओर से फेज-दो की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से किसान चौक की और मोड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.