Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

भूपेंद्र सिंह का अपनी ही पार्टी के नेता पर निशाना, बोले- अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक

35

सागर: वैसे तो बुंदेलखंड के दिग्गजों की जंग उजागर है. किसी ना किसी बहाने ये भाजपाई दिग्गज एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं. हालांकि कभी सीधे तौर पर निशाना साधते हैं, तो कभी अपने बयानों के जरिए नाम लिए बिना ये काम किया जाता है. अब पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह का बयान भारी चर्चा बटोर रहा है. जो दीपावली मिलन के कार्यक्रम में उन्होंने दिया. उन्होंने अवसरवादी राजनीति पर हमला करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया.

हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों से लेकर चौक चौराहों पर उनके बयानों के मायने निकालने का काम जारी है. माना जा रहा है कि ये निशाना उन नेताओं पर साधा गया है, जो सत्ता के सुख के लिए अपने दलों को छोड़कर दूसरे दलों में चले जाते हैं.नगर निगम एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल और उमेश यादव ने नगर निगम के बाघराज वार्ड में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया था.

जहां पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. कार्यक्रम में उन्होंने समाज और संस्कृति पर तो चर्चा की, लेकिन राजनीति पर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि “राजनीति सभी के भविष्य का निर्णय करती है. हमारे वोट से अगर अयोग्य व्यक्ति चुन कर आता है, तो खामियाजा पूरे समाज को उठाना पड़ता है. इसलिए हमेशा चरित्रवान और सेवाभावी जनप्रतिनिधि चुनिए, क्योंकि राजनीति सेवा और जनकल्याण का माध्यम है.

इसके बाद उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति का प्रभाव देश, समाज और परिवार पर पड़ता है और ये लोकतंत्र के लिए घातक है. अवसरवादी राजनीति में नैतिकता और मूल्य नहीं होते, इसलिए इसे नकारना सभी का दायित्व है. ऐसी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है. लोकतंत्र में नागरिकों की आस्था को कम करती है. अवसरवादी राजनीति से लोकतंत्र में लोगों की आस्था धीरे-धीरे कम होती जाती है.”

राजनीति में अच्छे लोग आएं आगे

हालांकि अपने वक्तव्य के दौरान उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों और चौराहों पर ये चर्चा जोर पकड़ रही है कि आखिरकार भूपेंद्र सिंह के निशाने पर कौन था. उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में युवा आगे आएं, ये समय की आवश्यकता है. भ्रष्ट लोग समाज के दीमक हैं. ऐसे लोगों के हाथों में राजनीति होने से गलत फैसले होते हैं और समाज गलत दिशा में जाती है. जनता जागरूक व चरित्रवान हो,तो भ्रष्ट राजनीति अपने आप खत्म हो जाएगी. राजनीति की आत्मा सेवा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.