Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

अकलतरा में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे हावड़ा-मुंबई मार्ग बाधित

31

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर तीन बजे मिडिल लाइन में बिलासपुर से कोरबा जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे एक के बाद पटरी से उतर गए। घटना के बाद अप और डाउन लाइन बाधित हो चुका है। इसके कारण अब हावड़ा-मुबई की ट्रेनें प्रभावित होंगी। घटना के बाद आसपास हडकंप मच गया। डिरेल की खबर जैसे ही रेल अधिकारियों को मिली मौके पर पहुंचे। 11 डिब्बे पटरी के दोनों ओर गिर गए जबकि शेष डिब्बे इंजन के साथ आगे निकल गए।

इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे द्वारा अब इस मार्ग से आने-जाने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और रि शेड्यूल करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलासपुर से कोरबा की ओर एक एमटी रैक मालगाड़ी तेजी से पटरी पर दौड़ रही थी।

अकलतरा फाटक से लगभग 30 मीटर आगे निकलते ही मालगाड़ी के डिब्बे धड़ाधड़ गिरते चले गए। अच्छा हुआ कि इस दौरान हावड़ा-मुबई की ओर से कोई भी ट्रेन अप एवं डाउन लाइन पर नहीं था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना होती। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। रेल अधिकारी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचने लगे हैं।

घटना की होगी जांच

मौके पर उपस्थित रेल अधिकारियों की मानें तो घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। ट्रेन की गति और पटरी की स्थिति को लेकर परीक्षण जारी है। वर्तमान में पहला काम एमटी रैक को जल्द से जल्द पटरी से हटना है। ताकि रेल मार्ग बाधित ना हो। ट्रेनों को लेकर कुछ देर में विस्तृत जानकारी साझा किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.