Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

ड्रीम गर्ल 2 से सामने आया आयुष्मान खुराना का कातिलाना लुक फिर चला पूजा का जादू

67

फाइनली पूजा हाजिर है। हम बात कर रहें है मोस्ट अवेटेड ब्लॉकबस्टर सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ से आयुष्मान खुराना के किरदार पूजा की, जिसने पिछले कुछ समय से लोगों का सुख-चैन सब छीन लिया था। यहां तक कि इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के बीच भी पूजा के दीदार करने की चाहत हिलोरे मार रही थी। अब सबकी चहेती पूजा के मुखड़े से पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान ने खुद पूजा के रूप की एक झलक दुनिया के सामने पेश की है। इसी के साथ उन्होंने फैन्स को डबल ट्रीट भी दी।

रिलीज हुआ ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर

इस डबल ट्रीट ने फैंस के दिलों में फिल्म की बेकरारी और बढ़ा दी है। दरअसल एक्टर ने न सिर्फ फिल्म से अपने किरदार पूजा को सभी से रूबरू कराया, बल्कि उन्होंने करम को भी सभी से इंट्रोड्यूस करा दिया है। फिल्म के इस माइंड ब्लोइंग पोस्टर पर आयुष्मान का पूजा में बदलना किसी जादू से कम नहीं है। इन विपरीत किरदारों के बीच उनके सहज परिवर्तन ने हमें हैरानी में डाल दिया है। अब हर कोई उनके डुअल डायनेमो प्रदर्शन के बारे में बात कर रहा है, जो देश में धूम मचाने के लिए तैयार है।

पूजा के रोल में आयुष्मान का जादू

टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान को इतनी सुंदरता और भव्यता के साथ पूजा का किरदार निभाते देखना एक रोमांचकारी अनुभव है। फिल्म का ये पोस्टर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरा है। ऐसे में अब हर गुजरते दिन के साथ फिल्म को लेकर हर उम्र के दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया ड्रीम गर्ल 2 के बारे में चर्चाओं से भरा हुआ है, जो प्यार, हंसी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का एक जबरदस्त मेल है।

बता दें, बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल की जबरदस्त सफलता और इसके भरपूर मनोरंजन ने दर्शकों को खुश कर दिया था। आयुष्मान द्वारा एक लड़की की आवाज का निकालना एक प्रमुख आकर्षण था, जिसने सभी को प्रभावित किया। अब सीक्वल में, ‘पूजा’ के रूप में आयुष्मान का परिवर्तन मनोरंजन को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करता है, जो सभी को दीवाना कर देता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.