Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नदी पार करने में डूबे पिता, कंधे पर था 6 साल का बेटा, रात भर पेड़ पर लटका रहा मासूम… ऐसे बची जान

19

एक कहावत बहुत सुनी है, ‘डूबते को तिनके का सहारा’. इसका मतलब होता है कि मुसीबत में छोटी से छोटी मदद भी काफी होती है. कुछ ऐसा ही हुआ 6 साल के भोदल के साथ. अपने पिता के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहा भोदल पानी के तेज बहाव में बह गया. साथ ही उसका पिता भी डूब गया. पानी में डूबने से पिता की मौत हो गई, लेकिन भोदल अपनी किस्मत और बहादुरी से बच गया. नदी की तेज धारा में बहते हुए मासूम भोदल ने झट से पेड़ की झुकी टहनी पकड़ ली. रातभर वो उसी टहनी के सहारे पेड़ पर बैठा रहा.

मामला बिहार के आरा जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के धमनियां के पास बनास नदी का है. बुधवार को गांव रत्नाढ़ निवासी नागेश्वर राम अपने 6 साल के बेटे भोदल को कंधे पर बैठाकर नदी पार कर रहा था. अचानक पानी का बहाव तेज होने से दोनों बह गए. नागेश्वर नदी के गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. उधर, भोदल अपनी सूझबूझ से बच गया.

नदी किनारे पिता का शव, पेड़ से लटका मासूम

आरा जिले के गांव गड़हनी ठाकुरबाड़ी के निकट बनास नदी के किनारे ग्रामीणों ने नागेश्वर का शव देखा. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. वह जब शव के नजदीक पहुंचे तो उन्हें एक बच्चे की आवाज सुनाई दी. उन्होंने देखा नदी किनारे पेड़ की डाल पर बच्चा मौजूद है. ग्रामीणों ने बच्चे को डाल से उतारा. बच्चे ने बताया कि नदी किनारे पड़ा शव उसके पिता का है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मृतक के परिजनों को भी खबर दी गई. मौके पर मृतक की पत्नी पहुंच गई. पति के शव को चीख पड़ी, वहीं बेटे को सही सलामत हालात में देख उसे सीने से लगा लिया.

पेड़ की टहनी बनी सहारा

6 साल के भोदल की आंखों में डर और दहशत बनी हुई है. उसके बचने पर लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार मां रहे हैं. भोदल की बहादुरी की चर्चा भी खूब हो रही है. भोदल हादसे वाले मंजर को याद कर सिहर उठता है. अपनी आंखों के सामने पिता को डूबते हुए देखा. उसने बताया कि वह अपने पिता के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहा था. तभी उसके पिता डूबने लगे. वह भी नदी में गिर गया. दोनों बहने लगे. अचानक उसने नदी किनारे पेड़ की लटकती टहनी देखी और झट से उसे पकड़ा लिया. वह उसे पूरी ताकत से पकड़ा रहा. उसने अपने पिता को पानी की तेज धारा में बहते हुए देखा.

पेड़ पर गुजारी पूरी रात

भोदल ने बताया कि वह पूरी रात पेड़ की डाली पर बैठा रहा. सुबह उसने ग्रामीणों को देख बचाने के लिए आवाज लगाई. सूचना पर पहुंची चरपोखरी पुलिस ने मृतक नागेश्वर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था. उसके दो बेटे और तीन बेटी हैं. नागेश्वर की से उनके आगे गंभीर संकट आ गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.