Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

नो पार्किंग जोन पर गरमाया माहौल, जमकर हुई तूं-तूं, मैं-मैं, पढ़ें पूरा मामला

36

अमृतसर : शहर का दिल कहलाए जाने वाले लारेंस रोड पर नो पार्किंग जोन से एक कार को टोईंग वैन द्व‌ारा टो करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। ये हाई वोस्टेज ड्रामा कार चालक तथा टोईंग वैन चालक के बीच घटित हुआ। इस दौरान दोनों के बीच जमकर तूं तूं-मैं मैं भी हुई। हंगामा होते देख वहां पर भारी संख्या में लोग व स्थानीय दुकानदार भी एकत्रित्र हो गए। पता चला है कि लारैंस रोड पर मंगलवार दोपहर उपरांत एक टाईंग वैन वाला कार को टो कर रहा था तो उसी दौरान कार चालक आ गया और उसने विरोध शुरू कर दिया।

वहीं कार चालक ने अपनी कार को टो करने पर तैश में आते हुए टोईंग वैन चालक से ड्राईविंग लाइसैंस दिखाने की मांग कर डाली। इसी मुद्दे को लेकर दोनों वाहन चालकों के जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और वहां पर ट्रैफिक जाम भी लग गया। कुछेक लोगों ने कहा कि वहां माहौल इतना गर्मा गया था कि टोईंग वैन वाला कार को वहीं छोड़कर अपनी वैन लेकर मौके से चला गया।

इसी गर्मा-गर्मी होने पर थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, परंतु हैरानीजनक पहलू यह है कि पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय मूकदर्शक की ही भूमिका में नजर आई। इस बीच दुकानदारों को रोष टोईंग वैन वालों पर भी देखने को मिला। कई दुकानदारों का कहना है कि वाहन टो होने से उनकी दुकानदारी काफी घट गई है। ग्राहक अगर अपनी गाड़ी कही पार्क कर अंदर जाता है तो पीछे से टोईंग वैन वाले कार को टो करके ले जाते है। न तो वे इससे पहले स्पीकर से कोई अनाऊंसमैंट करते हैं और न ही किसी की कोई सुनते हैं। बस आते है और कार टो करके चलते बनते हैं।

वहीं जब लोग खरीदारी करके बाहर आते हैं तो डर जाते हैं कि उनकी कार कही चोरी तो नहीं हो गई। इसके बाद अगर उन्हें वाहन टो के बारे में पता चलता है तो उसे पहले तो ट्रैफिक पुलिस लाईन में जाना पड़ता है और कार वापिस लेने की खातिर काफी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। दूसरा यहां पर पक्के तौर से कोई सावर्जनिक पार्किग स्थल भी उपलब्ध नहीं है। इससे समस्या और जटिल हो चुकी है।

बता दें कि एक ऐसा ही मामला विगत दिनों राम बाग इलाके के पास चित्रा टाँकीज रोड पर देखने को मिला था, वहां पर पार्किंग स्थल बने होने के बावजूद टोईंग वैन वाले गाड़ियों को उठा ले जाते थे। जांच में पता चला था कि वहां के स्थानीय दुकानदार ही इन टाईंग वैन वालों से मिले हुए थे। जब कोई कार चलाक अपनी कार इन दुकानों के आगे खड़ा करता था तो ये तुरंत ही टोईंग वैन से वाहन टो कर ले जाते थे। इस समाचार के प्रकाशित होने पर ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक मैडम अमनदीप कौर ने खुद संज्ञान लेते हुए टोईग वैन वाली कंपनी को चेताया था कि लोगों को किसी भी कीमत पर परेशान न किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.