Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड जेपीएससी पेपर लीक में बड़ा खुलासा: सरगना अभय तिवारी ने बताई नौकरियों की रेट लिस्ट, JPSC अध्यक... विपक्ष के हंगामे के बीच FCRA संशोधन विधेयक 2026 JPC के पास भेजा गया, जानें 31 सदस्यीय समिति में कौन ... आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर बलात्कार का आरोप: बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भ... 'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान

Chandigarh में होटल मालिक के घर पर फायरिंग, पुलिस ने सील किया इलाका

24

चंडीगढ़ः शहर में बुधवार सुबह सेक्टर 38C स्थित कोठी नंबर 2176 में अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

पुलिस जांच के मुताबिक, बदमाशों ने कोठी पर लगातार चार राउंड फायर किए, हालांकि इस वारदात में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस कोठी पर फायरिंग हुई, वह मनजीत नामक व्यक्ति की है, जो मोहाली में रीजेंटा होटल का मालिक है। फायरिंग की वजह और बदमाशों की पहचान का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग का मकसद क्या था डराने-धमकाने के लिए की गई या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.