Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मुरादाबाद अग्निकांड: परी होटल में आग लगने की वजह बनी शादी की आतिशबाजी! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

45

मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद इलाके में भीषण आग लग गई थी. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. प्रेम वंडरलैंड के पास शादी के नाम पर हाईवे पर हुई आतिशबाजी का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा तेज हो गई है कि कहीं इन्हीं पटाखों की चिंगारियों से तो पास के परी होटल एंड रेस्टोरेंट में आग नहीं भड़की?

दरअसल, रविवार रात करीब 10:30 बजे अचानक लगी आग से तीन मंजिला इमारत पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी. दमकल की कई टीमों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में एक महिला माया की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हुए. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि होटल के पास चल रहे शादी समारोह में गाड़ियों की छतों और सड़क पर आतिशबाजी की जा रही थी. पटाखों की चिंगारियां उड़कर रेस्टोरेंट के अंदर गिरीं और देखते ही देखते आग का गोला बन गया, वायरल वीडियो में भी आतिशबाजी से उठता धुआं और आसमान में उड़ते फव्वारे साफ देखे जा सकते हैं.

हालांकि, दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैली चर्चाओं के बीच प्रशासन अब पटाखों वाले एंगल की भी गंभीरता से जांच कर रहा है.

17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

दमकल अधिकारी आरके पांडे ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि चार से पांच सिलेंडर फट गए. पुलिस और दमकल की संयुक्त टीम ने 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. घटना के बाद से सोशल मीडिया पर दो वीडियो अलग-अलग एंगल से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो शादी की आतिशबाजी का है, जबकि दूसरा आग लगने के कुछ समय बाद का. अब लोग दोनों घटनाओं को जोड़कर सवाल कर रहे हैं कि क्या शादी की चमक किसी की जिंदगी बुझा गई?

प्रशासन कर रहा जांच

प्रशासन ने अब इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है कि क्या आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या लापरवाही से यह हादसा हुआ. इलाके में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है और होटल के मलबे को खंगाला जा रहा है. हालांकि, मुरादाबाद जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से घटना की पुष्टि TV9 नहीं करता है. प्रशासन की जांच से ही यह बस साफ होगी आखिर ये जो वीडियो वायरल हुआ है, क्या इसी के कारण क्या आग लगी है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.