Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बैटरी का ‘बाहुबली’! POCO M7 Plus 5G में मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी, सिर्फ ₹12,999 की शुरुआती कीमत में मचाएगा तहलका

10

पुराने फोन में कम क्षमता वाली बैटरी से परेशान हैं, जिस वजह से बजट सेगमेंट में 7000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं? तो इस प्राइस रेंज में हम आपके लिए एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जिसमें न केवल आप लोगों को 7000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी बल्कि ये फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से भी लैस है. इस फोन का नाम है POCO M7 Plus 5G, आइए जानते हैं कि ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा और इस हैंडसेट में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

Poco M7 Plus 5G Price in India

इस हैंडसेट के दो वेरिएंट्स हैं, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज. 6 जीबी वाला वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 12 हजार 999 रुपए तो वहीं 8 जीबी वाला वेरिएंट 13 हजार 999 रुपए में बेचा जा रहा है. इस फोन पर एक्स्ट्रा बचत के लिए आप फोन के साथ मिल रहे बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. ग्राहकों की सुविधा के लिए इस फोन के साथ ईएमआई की भी सुविधा है.

POCO M7 Plus 5G Alternatives

मुकाबले की बात करें तो पोको ब्रैंड का ये फोन इस प्राइस रेंज में आईकू जेड10 एक्स, वीवो टी4एक्स 5जी, रेडमी 13 5जी और रियलमी पी3 5जी जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है.

Poco M7 Plus Specifications

  • स्क्रीन: 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इस हैंडसेट में 6.9 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दी गई है जो 850 निट्स पीक ब्राइटनेस और 288 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ आती है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस पोको फोन में स्नैपड्रैगन 6एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है.
  • कैमरा सेटअप: रियर में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है.
  • बैटरी: 18 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्ज सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है. ये फोन 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.