Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लापरवाही का भयानक अंत! शॉर्टकट के चक्कर में स्लीपर बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, तुरंत लगी आग, 3 की मौत और 12 घायल

27

राजस्थान के जयपुर में प्राइवेट स्लीपर बस अचानक से हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. जिसके बाद बस में आग लग गई. इस कारण पूरी बस में करंट दौड़ पड़ा. हादसे में बस के अंदर बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई. वही 12 से ज्यादा मजदूर बुरी तरह झुलस गए. शाहपुरा इलाके के मनोहरपुर थाना क्षेत्र स्थित टोड़ी गांव के पास यह भीषण हादसा हुआ है.

बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी एक बस हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से आग की लपटों में घिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं शाहपुरा और आसपास के इलाकों से दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गईं.

6 मजदूरों को जयपुर रेफर किया गया

तीन मजदूरों की हादसे में मौत हो गई. जबकि, अन्य झुलसे हुए मजदूरों को एम्बुलेंस की मदद से शाहपुरा के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से 6 मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है.

आग पर काबू पाने का काम जारी है

फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग मजदूर थे, जो काम पर जा रहे थे. तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.

टोल बचाने के चक्कर में हादसा

जांच में सामने आया कि स्लीपर बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी. टोल बचाने की वजह से कच्चे रास्ते मे उतारी थी. बस ओवरलोड थी और बस की छत पर सामान रखा हुआ था. इसी वजह से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. सभी मजदूर दिवाली की छुट्टी पर घर गए थे. इन सभी मजदूरों को यह बस यूपी के पीलीभीत से लेकर यहां आई थी.

जयपुर के SMS हॉस्पिटल में अलर्ट

बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में टीम को अलर्ट रखा गया है. जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर रवाना हुआ हैं. अभी तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. जिला पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीम भी रवाना हो गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.