Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, बोले- ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है

24

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में ‘आर्य युग विषय कोश’ का लोकार्पण करते हुए भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़नेकी बात कही है. उन्होंने ‘अति आत्मविश्वास’ से मूल भूलने के खतरे पर चेताया और कहा कि हमारे पूर्वजों ने कभी धर्मांतरण नहीं किया, बल्कि लोगों को जोड़ा है. भागवत ने कहा कि दुनिया भारत की ओर देख रही है, हमें स्वदेशी विचारधारा अपनाकर विश्व को नया मार्ग दिखाना होगा.

मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनेक शास्त्रों की रचना की, लेकिन कभी किसी का धर्मांतरण नहीं किया और न ही किसी पर जबरन अपने धर्म को थोपने का प्रयास किया. यह यात्रा लोगों को जोड़ने और एकता स्थापित करने के उद्देश्य से की जाती रही है.

उन्होंने कहा कि हर चार साल में भारत में ऐसे लोग आते हैं, जो दुनिया भर में हिंदू समाज से जुड़े हैं और जो अनेक कठिन परिस्थितियों में भी अपनी पहचान और परंपरा को जीवित रखे हुए हैं. परंतु आज का समाज अति आत्मविश्वास (overconfidence) के चलते अपने मूल को भूलता जा रहा है.

दुनिया आज विनाश की ओर बढ़ रही – भागवत

डॉ. भागवत ने आगे कहा कि जब विदेशी लोग भारत आए तो उन्होंने हमारी सभ्यता की गहराई को नहीं समझा, बल्कि हमारे ही ज्ञान और विचारों को अपनाकर हमें पीछे छोड़ दिया. उन्होंने चेताया कि आज भी कुछ लोग हमारी प्रगति में बाधा बन रहे हैं. ऐसे में हमें शांति और आत्मबल दोनों अर्जित करने होंगे.

संघ प्रमुख ने कहा, दुनिया आज विनाश की ओर बढ़ रही है, लेकिन नया रास्ता भारत के पास है. इसलिए पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हमें भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) से जुड़ना होगा और विदेशी प्रभाव से स्वयं को मुक्त करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम का ज्ञान समझना बुरा नहीं है, लेकिन हमारे अपने ग्रंथ, हमारी सभ्यता और हमारी जड़ें ही हमारे अस्तित्व की पहचान हैं. इसलिए भारत को अपने मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए आधुनिकता के साथ तालमेल बिठाना होगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्वान, संघ के स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.