हैवानियत की हद! पार्टी के बहाने होटल ले जाकर दो सहेलियों से 4 युवकों ने किया गैंगरेप, शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
झारखंड के जमशेदपुर में दो युवतियों से गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां चार युवकों ने दो सहेलियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी युवक पहले दोनों युवतियों को पार्टी करने के बहाने बहला फुसकाकर एक होटल में ले गए. इसके बाद उन्हें जबरदस्ती खूब शराब पिलाई. जब युवतियां नशे में धुत होकर अपने होश खो बैठी तो युवकों ने उनके साथ दरिंदगी की.
ये मामला साकची थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां स्थित एक होटल में दो सहेलियों के साथ उनके जानने वाले कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. वह दोनों युवतियों को पार्टी करने के बहाने एक होटल में गए. वहां ले जाकर उन्होंने सहेलियों को जमकर शराब पिलाई. इसके साथ ही उन्हें कई तरह की चीजें भी खिलाई. इसके बाद चारों ने युवतियों के साथ एक-एक कर गैंगरेप किया.
पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
जब युवतियों को होश आया तो वह वहां से भाग निकलीं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित युवतियों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद साकची थाना की पुलिस ने गैंगरेप की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान तरुण शर्मा, करण कुमार राणा, कैलाश मिश्रा और रौनक कुमार दास के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में होटल के मालिक समेत होटल के तीन कर्मचारी शामिल हैं.
पहले 9 युवकों ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म
पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी ली. इस दौरान शराब की बोतल, सिगरेट, के साथ कई आपत्तिजनक सामान वहां से बरामद हुए. जमशेदपुर की घटना से पहले 13 अक्टूबर की रात रांची के रातू थाना क्षेत्र में आयोजित जतरा मेला देखकर लौट रही एक नाबालिक लड़की के साथ उसके जानने वाले और नाबालिक दोस्तों समेत कुल 9 आरोपियों ने उसे अगवा कर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनमें तीन नाबालिग शामिल थे. वहीं बाकी बालिग आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.