Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार

28

पीएम मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक को निशाने पर लिया. इसके बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली. खैर, जो उचित समझा, वही किया

राहुल के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा,आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उत्तर देने आए थे.हम उन्हें सुनना चाहते थे लेकिन हम चार दिनों से देख रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है.

नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों का बलिदान कर दिया

खरगे ने कहा, नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर देश के किसानों के हित का बलिदान कर दिया है. जो ट्रंप कहते हैं, मोदी वही करते हैं. इन्होंने अपने घुटने टेक दिए हैं.हम संसद में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, युवाओं के रोजगार और ट्रंप के बयान पर अपनी बात रखना चाहते थे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम सभी विपक्षी दलों ने ये तय किया था कि अगर लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने दिया गया तो हम प्रधानमंत्री की बात जरूर सुनेंगे.हम कोई हंगामा खड़ा नहीं कर रहे थे लेकिन हमारे लगातार कहने के बाद भी राहुल को सदन में बोलने नहीं दिया गया. ऐसा लगता है कि सत्ता पक्ष ने ठान लिया है कि दोनों सदनों के नेता विपक्षों को बोलने नहीं देना है.

मेरी बात सुनी जाती तो समस्या खत्म हो सकती थी

उन्होंने कहा, अगर मेरी बात सुनी जाती तो ये समस्या खत्म हो सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.हमारे जिन महान नेताओं ने देश के लिए कुर्बानियां दीं, लड़े और देश को आजादी दिलाई- संसद में एक आदमी को माइक देकर उन महान हस्तियों को अपशब्द कहे जाते हैं और पूरा सत्ता पक्ष चुपचाप सुनता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.