Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां

24

बरनाला : जिले में नशा तस्करी को रोकने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला मैजिस्ट्रेट बरनाला ने सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कई महत्वपूर्ण पाबंदियां लागू की हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन द्वारा जारी ये सभी निषेधाज्ञा आदेश 14 मार्च 2026 तक जिले में प्रभावी रहेंगे। जिला मैजिस्ट्रेट ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि वे समाज की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए इन नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

प्रैगाबालिन की बिक्री के लिए कड़े नियम 

जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जिले में प्रैगाबालिन (75 एम.जी. से अधिक) क्षमता वाले कैप्सूल, गोलियां, पाऊडर या तरल रूप में इसके भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश के तहत होलसेलर, रिटेलर, कैमिस्ट और अस्पताल की फार्मैसी अब 75 एम.जी. तक की प्रैगाबालिन दवा भी बिना ‘ओरिजिनल प्रिस्क्रिप्शन’ (डॉक्टर की असली पर्ची) के नहीं बेच सकेंगे।

कैमिस्टों को इस दवा की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। पर्ची पर दवा देने की तारीख, दवा की मात्रा और कैमिस्ट की मुहर लगी होनी चाहिए ताकि एक ही पर्ची पर बार-बार दवा न ली जा सके। ड्रग इंस्पैक्टर और पुलिस की टीमें समय-समय पर मैडीकल स्टोर्स की औचक चैकिंग करेंगी।

गौ-वंश की ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध और शर्तें

नशीली दवाओं के साथ-साथ जिला प्रशासन ने गौ-वंश की सुरक्षा को लेकर भी सख्त आदेश जारी किए हैं। जिले के भीतर गौ-वंश की ढुलाई के लिए अब वैध दस्तावेजी प्रमाण का होना अनिवार्य होगा। विशेष रूप से सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले (रात के समय) गौ-वंश की किसी भी प्रकार की ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने पशु रखे हुए हैं, वे ‘डिप्टी डायरैक्टर पशुपालन’ के पास अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.