Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

रायपुर साइंस कॉलेज के छात्रावास में बलवा करने के 6 आरोपी गिरफ्तार

27

रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज के छात्रावास में 12 अक्टूबर की रात बलवा करने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. सरस्वती नगर पुलिस ने मंगलवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों ने छात्रावास के छात्रों के साथ धक्का मुक्की करने के साथ ही डंडे से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था.

रायपुर पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस: पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सरस्वती नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में धारा 115,191, 333, 304 BNS के तहत कार्रवाई की गई. आरोपियों का जुलूस निकाला गया और उन्हें सेंट्रल जेल भेजा गया.

हॉस्टल के अंदर घुसे 50 से 60 लोग: शहर एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि साइंस कॉलेज छात्रावास के छात्र उमादास मुखर्जी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि 12 अक्टूबर की रात 11:45 में छात्रावास के अंदर 50 से 60 व्यक्ति एक गैंग बनाकर छात्रावास के अंदर घुसे और छात्रों से मारपीट करने के साथ ही डंडे से भी छात्रों की पिटाई की गई थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 6 आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि सरस्वती नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रावास के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. पकड़े गए सभी आरोपी राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मोंटू केसरकर, धर्मांशु सोनपिपरे, गेविन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता और थानेश्वर उर्फ सोनू साहू शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.