Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

कुछ लोगों को गाड़ी में नारियल और पत्थर लेकर घूमने की आदत थी, जहां देखो वहीं भूमिपूजन : श्यामबिहारी जायसवाल

31

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाले अस्पताल के उद्घाटन के वक्त कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो पर हमला बोला.

कांग्रेस ने सिर्फ किए झूठे वादे : मंत्री ने कहा कि 2013 से मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने केवल घोषणाओं और दिखावे तक बात सीमित रखी.जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे.कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल थे. डॉ. चरणदास महंत हमारे लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री थे. उस समय कहा गया कि मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन होने वाला है, लेकिन आखिर में पता चला कि जमीन ही नहीं है.

गाड़ी में नारियल और पत्थर लेकर घूमने की आदत : कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि कुछ लोगों को गाड़ी में नारियल और पत्थर लेकर घूमने की आदत थी. जहां देखो, वहीं भूमि पूजन करते थे. लेकिन काम एक भी पूरा नहीं हुआ. यह बयान सुनते ही मौजूद भीड़ में हलचल मच गई, क्योंकि मंत्री के इस तंज का इशारा साफ तौर पर भरतपुर-सोनहत के पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरों की ओर था.

मंत्री जायसवाल के बयान के बाद से क्षेत्र की राजनीति में नई सरगर्मी आ गई है.स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह हमला सीधे तौर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों पर था, जिनके कार्यकाल में कई बार भूमि पूजन के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके थे. कार्यक्रम में मंत्री के भाषण ने न केवल कांग्रेस के पूर्व शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, बल्कि भरतपुर-सोनहत के पुराने राजनीतिक समीकरणों को भी हवा दे दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.