कुछ लोगों को गाड़ी में नारियल और पत्थर लेकर घूमने की आदत थी, जहां देखो वहीं भूमिपूजन : श्यामबिहारी जायसवाल
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाले अस्पताल के उद्घाटन के वक्त कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो पर हमला बोला.
कांग्रेस ने सिर्फ किए झूठे वादे : मंत्री ने कहा कि 2013 से मेडिकल कॉलेज की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने केवल घोषणाओं और दिखावे तक बात सीमित रखी.जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे.कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल थे. डॉ. चरणदास महंत हमारे लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री थे. उस समय कहा गया कि मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन होने वाला है, लेकिन आखिर में पता चला कि जमीन ही नहीं है.
गाड़ी में नारियल और पत्थर लेकर घूमने की आदत : कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि कुछ लोगों को गाड़ी में नारियल और पत्थर लेकर घूमने की आदत थी. जहां देखो, वहीं भूमि पूजन करते थे. लेकिन काम एक भी पूरा नहीं हुआ. यह बयान सुनते ही मौजूद भीड़ में हलचल मच गई, क्योंकि मंत्री के इस तंज का इशारा साफ तौर पर भरतपुर-सोनहत के पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरों की ओर था.
मंत्री जायसवाल के बयान के बाद से क्षेत्र की राजनीति में नई सरगर्मी आ गई है.स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह हमला सीधे तौर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों पर था, जिनके कार्यकाल में कई बार भूमि पूजन के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके थे. कार्यक्रम में मंत्री के भाषण ने न केवल कांग्रेस के पूर्व शासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, बल्कि भरतपुर-सोनहत के पुराने राजनीतिक समीकरणों को भी हवा दे दी है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.