Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

दिवाली से पहले सोना लेकर जा रहे व्यापारी से 90 लाख की उठाईगिरी, बस में आई झपकी और बैग गायब

29

बिलासपुर: रायपुर के व्यापारी से बिलासपुर के रतनपुर में करीब 90 लाख की उठाईगिरी हो गई. कारोबारी दिवाली और धनतेरस को देखते हुए सोने-चांदी के जेवर लेकर बस से लौट रहा था. इसी बीच बस में झपकी लगते ही गहने सहित कैश गायब हो गया.

व्यापारी का बैग बस से गायब कर रतनपुर में उतरे आरोपी: रायपुर का रहने वाले सराफा व्यापारी किशोर रावल दिवाली पर सोना चांदी का व्यापार करने अंबिकापुर गया था. वहां से वह बस से रायपुर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसी झपकी आ गई. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने व्यापारी का बैग गायब कर दिया. कुछ देर बाद व्यापारी की नींद खुली तो उसके सिरहाने रखा बैग नहीं था.

व्यापारी ने इसकी जानकारी बस चालक और परिचालक को दी. बस में मौजूद यात्रियों से पूछा. लेकिन बैग का कुछ पता नहीं चला. व्यापारी ने बताया कि उस बैग में सोना और कैश रखा हुआ था, कुल 90 लाख रुपये कैश और गोल्ड था.

अंबिकापुर से व्यापारी को ट्रैप कर रहे थे आरोपी: पीड़ित किशोर तुरंत बस से उतरा और रतनपुर थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. DSP नूपुर उपाध्याय ने बताया कि बस में लगे सीसीटीवी की जांच की गई. जिसमें पता चला कि चार व्यक्ति अंबिकापुर से ही व्यपारी के पीछे पड़े थे. व्यापारी का पीछा करते हुए बस में भी चढ़े. व्यापारी को जैसे ही झपकी आई, आरोपी बैग लेकर रतनपुर में उतर गए.

चारों आरोपियों की फोटो मिल गई है. इसमें जांच की जा रही है. बैग में 850 ग्राम सोना और 60 लाख रुपये थे. धारा 303(2), 3, 5 BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा पुलिस अधिकारी ने किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.