Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती नहीं रहीं: हेलेन से होती थी तुलना, एक्ट्रेस की निजी जिंदगी रही विवादों में, 4 बच्चों के पिता से शादी की थी

22

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती ने अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने डांस से भी लोगों का दिल जीता है. लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. मधुमती का निधन हो गया है. विंदू दारा सिंह ने दिग्गज अभिनेत्री के निधन की खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी के साथ इस खबर को शेयर किया है.

विंदू दारा सिंह ने पोस्ट में लिखा, वह हमारी शिक्षिका, दोस्त और दार्शनिक मार्गदर्शक थीं, सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार, तब्बू और कई अन्य जैसे हज़ारों छात्रों के लिए भी! वह हम में से ज़्यादातर लोगों के संपर्क में रहीं और अपने सभी छात्रों के प्यार और देखभाल से भरपूर एक स्वस्थ जीवन जिया!”

विंदू दारा सिंह ने शेयर किया पोस्ट

एक्टर विंदू ने बताया कि आज सुबह जब वह उठीं, एक गिलास पानी पिया और हमेशा के लिए सो गईं, तो हम सभी ने अपने किसी करीबी को खो दिया! फिल्मों में अपने नृत्यों के साथ वह हमेशा अमर रहेंगी! कहा जाता है कि मधुमती के लिए डांस उतना ही जरूरी था जितना की जिंदा रहने के लिए खाना, पीना और सांस लेना. मधुमती का जन्म 30 मई 1944 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था. अभिनेत्री के पिता जज थे.

हेलेन के साथ होती थी तुलना

बचपन से ही मधुमती को डांस का शौक था और इसी के चलते उनका पढ़ाई- लिखाई में मन कम ही लगता था. उन्होंने डांस भी सीखा था और वह खुद भी आगे चलकर डांस सिखाया करती थीं. दिग्गज अभिनेत्री भारतनाट्यम, कथक, मनिपुरी और कथकली के अलावा फिल्मी डांस भी करती थीं. मधुमती की तुलना अक्सर दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन के साथ की जाती थी. इस बारे में मधुमती ने कहा था, ‘हम दोनों दोस्त थे लेकिन हेलेन जी सीनियर थी. फिल्म फ्रेटरनिटी को हम दोनों के लुक्स एक जैसे लगते थे और कुछ लोग हमेशा हमारी तुलना करते रहते थे. लेकिन हम कभी इससे परेशान नहीं हुए.”

4 बच्चों के पिता संग की शादी

मधुमती ने मनोहर दीपक संग शादी की थी. वह उम्र में एक्ट्रेस से काफी बड़े थे और 4 बच्चों के पिता भी थे. उनकी पत्नी का निधन हो चुका था. मधुमती की मां दीपक को पसंद तो करती थीं लेकिन उनसे अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए राजी नहीं थी. हालांकि मां की मर्जी के खिलाफ जाकर मधुमती ने दीपक मनोहर से 19 साल की उम्र में शादी कर ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.