Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संभल में मीट कारोबारियों पर लगातार तीसरे दिन छापा: प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान- ‘सांसद के घर मिलेगा पैसा’, सियासी पारा हाई

22

संभल में पिछले तीन दिनों से EDI, IT, CBI और IBT अधिकारियों का तांता लगा हुआ है. पिछले तीन दिनों से शहर के मीट कारोबारियों पर छापेमारी जारी है. करीब 150 कर्मचारियों को फैक्ट्री परिसर में ही रोके रखा गया है, जबकि टीम बहीखाता, लेन-देन और विदेशी सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

यह छापा संभल की सबसे बड़ी मीट फैक्ट्री और उससे जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ मारा गई है. छापेमारी में क्या-क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. तीन दिन से लगातार से छापेमारी जारी, लगभग 200 अफसर जांच में जुटे. साथ ही इस छापेमारी ने शहर की राजनीति भी गर्म कर दी है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम का सपा सांसद पर हमला

संभल में ED कार्यवाही पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बयान सामने आया है, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को ED की संभल में चल रही छापेमारी पर तीखा बयान दिया और स्थानीय राजनीतिक और व्यावसायिक हितों के बीच कथित कनेक्शन की बात कही. आचार्य ने कहा कि गैरकानूनी काम करेंगे तो छापा तो लगेगा और आरोप लगाया कि संभल में नम्बर दो का पैसा समाजवादी पार्टी के नेताओं के पास पहुंचता है, उन्होंने कहा कि पैसा रिकवर करना है तो संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क के यहां छापा मारो.

आचार्य ने कहा, काला धन रिकवर करना है तो सांसद के यहाँ होनी चाहिए छापेमारी और दावा किया कि सिटिंग सांसद के पास रहता है मीट कारोबारियों का पैसा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई ‘वंदे मातरम्’ नहीं कहेगा और तालिबान का समर्थन करेगा तो उस पर छापे पड़ना स्वाभाविक है.

मीट कारोबारी के रिश्तेदार और कर्मचारियों के यहां भी छापेमारी

जनपद संभल में मीट कारोबारी इरफ़ान हाजी इमरान ब्रदर्स के घर और इंडिया फ्रोजन फूड फैक्ट्री पर सोमवार सुबह से ही लगातार टीम छापेमारी कर रही है. इसके अलावा फैक्ट्री घर मैनेजर और सुधारों के ठिकानों पर भी टीम जांच में लगी है, बताया जा रहा कि थाना रायसत्ती के चमन सराय जोया रोड राय सत्ती खेड़ा संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला में भी टीम ने छापेमारी की.

चमन सराय में फैक्ट्री के मैनेजर इमरान की ससुराल जो खेड़े चंदौसी में है, वहां भी पूछताछ की गई है. रेड में अधिकारियों को कई दस्तावेज मिलने की सूचना है, लेकिन अभी उनकी और से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.