Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रीवा में ‘सीक्रेट वॉल’ का पर्दाफाश: दीवार में छिपाकर रखा था लाखों का नशीला सिरप, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

27

मध्य प्रदेश के रीवा जिला नशे का गढ़ बनता जा रहा है. पुलिस नशे से जुड़ी गतिविधियों को रोकने में लगातार लगी हुई है. पुलिस ने छापेमारी कर नशे का कारोबार करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप जब्त किया गया है. पुलिस को चकमा देने के लिए महिलाओं ने कफ को बहुत सिक्रेटली छिपाया हुआ था, लेकिन पुलिस ने सघन तलाशी में कफ सिरप को खोज लिया.

पुलिस ने शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले धोबिया टंकी इलाके के एक घर में दबिश देकर कोरेक्स सिरप को जब्त किया है. पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से नशीली कफ सिरप बेचने का व्यापार कर रही थी. महिलाओं ने पुलिस को चकमा देने के लिए दीवार के अंदर एक गुप्त जगह बना रखी थी, जिसमें छिपाकर ये नशीली सिरप रखती थी.

नशीला कफ सिरप जब्त

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोबिया टंकी इलाके के एक घर में विशेष स्थान में छिपाकर नशीली कफ सिरप रखा गया है. यहां से इसका व्यापार चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. छापेमारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके घर में दीवार के पीछे बनी एक अलमारी से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया. यह महिलाएं बीते काफी समय से नशे का व्यापार कर रही थीं.

दीवार के पीछे थी सीक्रेट जगह

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नशे के कारोबार का सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस की एक टीम ने धोबिया टंकी इलाके के एक घर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 101 कोरेक्स कफ सिरप को दीवार के पीछे बनी एक अलमारी से बरामद किया है. छापेमारी के दौरान माल जब्त ना हो इसलिए सिरप को सीक्रेट जगह में छिपाया गया था. पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो कि लंबे समय से नशे का कारोबार कर रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.