Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्री को कुचला, मौके पर ही मौत ग्वालियर के गोपाल मंदिर में 100 करोड़ के गहनों से हुआ श्रृंगार, कड़ी सुरक्षा में दर्शन शुरू Bhopal Fake IAS Case: फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह और भाई 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, 90 लाख की ठगी का... मध्य प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गुना में गोपी कृष्ण डैम से छोड़ा गया 164 क्यूमेक्स प... सागर और ग्वालियर संभाग की सेना भर्ती रैली का ऐलान, ट्रेड्समैन और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर मौका बुरहानपुर का प्राचीन श्री गोकुल चंद्रमाजी मंदिर: 221 वर्ष पुरानी हस्तलिखित श्रीमद्भागवत बनी आस्था का... रीवा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: बिछिया के कोठी गांव में पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या MP CM Mohan Yadav: व्यापारियों की पुरानी समस्याओं का होगा स्थायी समाधान, सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से... West Bengal UCC Bill Draft: पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता की तैयारी, ड्राफ्ट कमेटी की पहली बैठ... Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद...

सनकी अपराधी का खौफनाक अंत: चाकू से हमला, अमानवीय व्यवहार, 40 मामलों में वांछित बदमाश करवा चौथ पर पत्नी के घर से अरेस्ट

27

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. परदेशीपुरा पुलिस की टीम ने आरोपी आशीष पाल (35 वर्ष) निवासी इंदौर को उस समय पकड़ा, जब वह करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी से मिलने घर पहुंचा था. पुलिस ने पहले से ही इलाके में घेराबंदी कर रखी थी. जैसे ही आरोपी घर में दाखिल हुआ, टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशीष पाल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 40 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनमें लूट, चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली, और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और कई महीनों से भूमिगत होकर अपना नेटवर्क चला रहा था.

लोगों को डराकर पैसे वसूलता था

थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि आशीष पाल का नाम शहर के कुख्यात अपराधियों की सूची में दर्ज है. वह लोगों को डराकर पैसे वसूलता था और जो व्यक्ति उसके खिलाफ शिकायत करने की कोशिश करता, उसे झूठे मामलों में फंसाने या सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देता था. वह आतंक फैलाने के लिए लोगों के शरीर पर पेशाब कर देता था. जो लोग विरोध करते उनपर चाकू से हमला कर देता था. उसकी हरकतों से लोग दहशत में रहते थे.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं. इनमें से एक वीडियो में आरोपी ने एक व्यक्ति को बाथरूम में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था. पुलिस को शक है कि आशीष इन वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करता था, ताकि लोगों से जबरन पैसा वसूला जा सके या उन्हें अपनी बात मानने के लिए मजबूर किया जा सके.

परदेशीपुरा थाना पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि करवा चौथ की रात को आशीष अपनी पत्नी से मिलने घर आएगा. इस सूचना पर पुलिस ने इलाके में गुप्त निगरानी बढ़ाई और देर रात उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशीष पाल का संबंध शहर के कुछ अन्य बदमाशों से भी रहा है और वह उनसे मिलकर अवैध वसूली और धमकी का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की पहचान की जा सके.

क्या बोले अफसर?

थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई पुराने मामलों के खुलासे की संभावना है. पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से इंदौर में सक्रिय अन्य अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई आसान होगी. फिलहाल आशीष पाल पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.