Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ... निर्माणाधीन भवन में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत: अरगोड़ा के इमली चौक पर लोगों ने लगाया जाम

सनकी अपराधी का खौफनाक अंत: चाकू से हमला, अमानवीय व्यवहार, 40 मामलों में वांछित बदमाश करवा चौथ पर पत्नी के घर से अरेस्ट

29

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. परदेशीपुरा पुलिस की टीम ने आरोपी आशीष पाल (35 वर्ष) निवासी इंदौर को उस समय पकड़ा, जब वह करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी से मिलने घर पहुंचा था. पुलिस ने पहले से ही इलाके में घेराबंदी कर रखी थी. जैसे ही आरोपी घर में दाखिल हुआ, टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशीष पाल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 40 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनमें लूट, चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली, और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और कई महीनों से भूमिगत होकर अपना नेटवर्क चला रहा था.

लोगों को डराकर पैसे वसूलता था

थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि आशीष पाल का नाम शहर के कुख्यात अपराधियों की सूची में दर्ज है. वह लोगों को डराकर पैसे वसूलता था और जो व्यक्ति उसके खिलाफ शिकायत करने की कोशिश करता, उसे झूठे मामलों में फंसाने या सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देता था. वह आतंक फैलाने के लिए लोगों के शरीर पर पेशाब कर देता था. जो लोग विरोध करते उनपर चाकू से हमला कर देता था. उसकी हरकतों से लोग दहशत में रहते थे.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं. इनमें से एक वीडियो में आरोपी ने एक व्यक्ति को बाथरूम में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था. पुलिस को शक है कि आशीष इन वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करता था, ताकि लोगों से जबरन पैसा वसूला जा सके या उन्हें अपनी बात मानने के लिए मजबूर किया जा सके.

परदेशीपुरा थाना पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि करवा चौथ की रात को आशीष अपनी पत्नी से मिलने घर आएगा. इस सूचना पर पुलिस ने इलाके में गुप्त निगरानी बढ़ाई और देर रात उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशीष पाल का संबंध शहर के कुछ अन्य बदमाशों से भी रहा है और वह उनसे मिलकर अवैध वसूली और धमकी का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की पहचान की जा सके.

क्या बोले अफसर?

थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई पुराने मामलों के खुलासे की संभावना है. पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से इंदौर में सक्रिय अन्य अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई आसान होगी. फिलहाल आशीष पाल पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.