Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुजरात में चोरी का आरोप लगाकर अनूपपुर के युवकों को बंधक बनाकर पीटा चार युवक घायल

51

अनूपपुर। जिले के 15 युवाओं का समूह गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में काम करने गया था। यहां कंपनी के मैनेजर व वाहन चालक ने चोरी का आरोप लगाकर व बंधक बनाकर मारपीट की, जिसमें चार युवकों को गंभीर चोट आई है।

श्रमिक संगठनों ने छुड़ाया

श्रमिक संगठन ने अनूपपुर के युवाओं को गुजरात से छुड़वाया। सभी मजदूर सोमवार की रात राजकोट से अनूपपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

स्क्रैप कापर चोरी का आरोप लगाया

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से संतलाल कोल, सागर कोल, गोपी कोल, हरिओम राठौर, प्रेमलाल समेत 15 युवक राजकोट में कोर केबल प्राइवेट लिमिटेड में छह महीने पहले काम करने गए थे।

स्‍क्रैप चोरी का आरोप लगाया

संतलाल ने बताया कि कंपनी से 891 किलो स्क्रैप कापर चोरी हो गया। कंपनी ने एक कर्मचारी शंकर नामदेव से पूछताछ की और उसने बिना किसी सबूत के चार युवकों पर चोरी का आरोप लगा दिया।

केबल से की पिटाई

इसके बाद वाहन चालक धावल व मैनेजर दीपक ने चारों की केबल से जमकर पिटाई की, जिससे संतलाल व प्रेमलाल की पीठ में गंभीर चोट आई। मैनेजर ने 15 युवकों को बंधक बनाकर कंपनी के अंदर ही रखा और उनके आधार कार्ड व मोबाइल भी जब्त कर लिए।

श्रमिक संगठन ने पुलिस को दी सूचना

श्रमिक संगठन सीटू ने जिले के निवासी व राजकोट में पदस्थ यूनियन बैंक के प्रबंधक भगवान दास राठौर को इस बात की जानकारी दी। भगवान दास ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

एक युवक ने चोरी की बात कबूली

स्थानीय पुलिस ने शंकर नामदेव से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर बताया कि चोरी उसने की ही थी और चोरी का सामान बाहर फेंक दिया, लेकिन कोई उसे उठाकर ले गया। पीड़‍ित युवकों ने कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया, जिसके बाद उनके और कंपनी के बीच समझौता हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.