Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

दोबारा आ रहा है स्कर्ट का ट्रेंड, इस तरह पहनने से मिलेगा मॉर्डन टच

33

आज के समय में फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह व्यक्ति के लाइफस्टाइल, सोच और पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताया है. हर तीज का फैशन तेजी से बदलता है. हर उम्र और जेंडर के मुताबिक इसकी परिभाषा अलग होती है. सोशल मीडिया, वेब सीरीज, फिल्मों और सेलिब्रिटीज फैशन जिस तरह के कपड़े वियर करते हैं, बाकि सभी लोग उनको कॉपी करते हैं और यह धीरे-धीरे ट्रेंड बन जाता है जैसे कि अगर फिल्म में एक्ट्रेस ने कुछ अलग तरह से स्कर्ट वियर की है, तो उनके स्टाइल को सभी कॉपी करते हैं. युवाओं के बीच वेस्टर्न पहनावे जैसे जीन्स, टी-शर्ट, स्कर्ट, हुडीज और स्नीकर्स का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. लेकिन हर कोई अपने मुताबिक इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल करता है.

स्कर्ट का फैशन एक मॉर्डन और उभरता हुआ ट्रेंड है. समय के साथ स्कर्ट के डिजाइन, कपड़े और पहनने के तरीके में बहुत बदलाव आए हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है. आज के समय में प्लीटेड स्कर्ट, डेनिम स्कर्ट, ए-लाइन स्कर्ट और लेदर स्कर्ट काफी ट्रेंड में है. हर मौसम में महिलाएं इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करती हैं जैसे की सर्दियों में इसे स्टॉकिंग के साथ वियर किया जाता है. इसके साथ ही आजकल स्कर्ट पर चार्म्स यानी सजावट के लिए लटकन का ट्रेंड चल रहा है.

स्कर्ट चार्म का ट्रेंड

आजकल सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और आम लोग भी स्कर्ट पर चार्म्स (छोटे सजावटी लटकन) लगाकर अपने लुक को स्टाइलिश बना रहे हैं. यह ट्रेंड फोन, बैग, जूते और लिप बाम पर चार्म्स लगाने की फैशन से जुड़ा हुआ है, जो अब कपड़ों तक पहुंच गया है. यह ट्रेंड “डोपामिन ड्रेसिंग” और “माइक्रो-एसेसराइजिंग” का हिस्सा है, यानी कि कपड़ों को छोटी-छोटी चीजों से और भी ज्यादा स्टाइलिंग और इंटरेस्टिंग बनाया जाता है.

आजकल सोशल मीडिया पर कई इंफ्लूएंसर अपने पुराने कपड़ों को दोबारा फिर से स्टाइल करने या यूनिक स्टाइलिंग टिप्स देते रहते हैं. ऐसे छोटे-छोटे फैशन हैक्स बहुत पसंद किए जाते हैं जो बिना नया कुछ खरीदे, लुक को अलग बना दें. 2000 के आस-पास की बात करें, तो उस दौरान फैशन में कुछ लोग अपने कपड़ों पर कीचेन, सेफ्टी पिन्स या बीड्स लगाकर खुद ही स्टाइल बनाते थे.

ये नया ट्रेंड स्कर्ट्स को एक अनोखा और पर्सनल टच देने के लिए काफी लोकप्रिय होता जा रहा है. स्कर्ट चार्म्स के लिए छोटी-छोटी डेकोरेटिव चीजों का उपयोग किया जाता है, जो स्कर्ट की बेल्ट लाइन, जेब या फिर हेमलाइन पर अटैच कर दिए जाते हैं. ये चार्म्स मेटल, बीड्स, टैसल्स, या पेंडेंट्स के रूप में हो सकते हैं, जो पहनावे को स्टाइलिश बनाते हैं. म्यूजिक नोट्स वाला चार्म हो या कोई मिनी लॉक और की हर चार्म अलग-अलग होता है. इन्हें हटाना या बदलना भी आसान होता है, जिससे हर दिन एक नया लुक पा सकते हैं. शॉर्ट से लेकर लॉन्ग स्कर्ट पर चैन, की चेन जैसे कुछ चीजों लगाई जाती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.