Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डबल तेज़ी! इंदौर से उज्जैन तक सोना और चांदी दोनों हुए महंगे, सराफा बाजार में उछाल जारी

20

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबार दिवस शुक्रवार देर रात निवेशकों-सटोरियों की लेवाली रहने से सोना वायदा 16 डालर उछलकर 3885 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 49 सेंट उछलकर 47.94 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके चलते शनिवार को भारतीय बाजार में सोना और चांदी के हाजिर दामों में भी तेजी देखने को मिली। इंदौर में सोना एक लाख 20 हजार के पार पहुंच गया।

वहीं चांदी एक लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। शनिवार को इंदौर में सोना केडबरी 1200 रुपये उछलकर 121200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 2000 रुपये उछलकर 150900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। एक ज्वैलर्स का कहना है कि सोने के बढ़ते दामों की वजह से इस साल देशभर के बाजार में दशहरा पर कारोबार बेहद सुस्त देखा गया।

बीते साल दशहरा पर देशभर में 24 टन सोना बिका था। उद्योग संगठन इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आइबीजीए) के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले सोने की बिक्री एक चौथाई (25 प्रतिशत) कम होकर 18 टन रह गई। पिछले साल इसी अवधि में 24 टन सोना के जेवरों की बिक्री हुई थी।

इंदौर सराफा बाजार में सोन और चांदी के रेट

सोना केडबरी रवा नकद में 121200 सोना (आरटीजीएस) 120800, सोना 22 कैरेट 109000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को सोना 120000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 150900, चांदी आरटीजीएस 150600 चांदी टंच 151000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1720 रुपये प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 148900 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 150500, टंच 150600, सोना स्टैंडर्ड 121200 से 121150 रुपये रहे। (आरटीजीएस भाव)।

उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

उज्जैन सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 121400, सोना रवा 121300, चांदी पाट 151000, चांदी टंच 150800, सिक्का 1700 रुपये प्रति नग रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.