Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

SP का कड़ा एक्शन: जुआ फड़ चलने देने के आरोप में थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

294

मध्य प्रदेश जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और दुखद घटना सामने आई है जिसने न सिर्फ प्रशासन को झकझोर कर रख दिया, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। दरअसल, तीन दिन पहले जुए की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम छापेमारी करने गई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से घबराकर एक युवक ने सांक नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव और गहराई के चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने वहां की पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नूराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख वहां मौजूद युवक इधर-उधर भागने लगे। उनमें से एक युवक जो पुलिस से ज्यादा डर गया था अपनी जान बचाने के चक्कर में पास की ही सांक नदी की ओर भागा और वहां बिना सोचे-समझे छलांग लगा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक तैरना नहीं जानता था और नदी का बहाव भी काफी तेज था। कुछ ही पलों में वो पानी में डूब गया। जब तक मदद पहुंचती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप

इस पूरी घटना की खबर जैसे ही युवक के घरवालों तक पहुंची परिवार और गांववालों में गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को बेवजह डराया और मानसिक दबाव डाला जिसके चलते वो जान बचाने के लिए नदी में कूदा।

गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने नूराबाद थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने जुए के नाम पर कई बार निर्दोष युवकों को परेशान किया है।

SP ने लिया कड़ा एक्शन

मामला बढ़ता देख मुरैना के पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नूराबाद थाना प्रभारी और एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। SP ने मीडिया से बातचीत में बताया, “इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को खराब करती हैं। हम आम जनता के सेवक हैं, न कि डर फैलाने वाले अधिकारी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आई है, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी। आगे की जांच जारी है।”

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति अविश्वास और भय की भावना गहराई है। कई लोगों का कहना है कि पुलिस छोटे अपराधों पर भी इस तरह दबिश देती है कि आम लोग डर के मारे भागने लगते हैं। इस बार इसी डर ने एक जान लेली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.