Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

AAP का दांव: राज्यसभा के लिए बिजनेसमैन राजिंदर गुप्ता का नाम फाइनल, पार्टी ने लगाई मुहर

27

राज्यसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है. पार्टी ने पंजाब में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है. यह उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा. गुप्ता पंजाब प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन की भूमिका निभा रहे थे. राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया.

दरअसल, लुधियाना विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आप सांसद संजीव अरोड़ा ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी. संजीव अरोड़ा पंजाब के उद्योग मंत्री हैं.

बिजनेसमैन हैं राज्यसभा के उम्मीदवार

राजिंदर गुप्ता पंजाब के एक प्रमुख उद्योगपति हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुप्ता ने अपनी पढ़ाई हार्वर्ड से की है. वह ट्राइडेंट कंपनी के संस्थापक और सीईओ भी हैं. इसके जरिए वह कई युवाओं को रोजगार देते हैं. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने पंजाब और देश के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें राज्यसभा में भेजने का फैसला किया है.

केजरीवाल का नाम भी था शामिल

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का नाम भी राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि बाद में इन अफवाहों का खंडन कर दिया था. पार्टी ने कहा था कि नया राज्यसभा का उम्मीदवार पंजाब से ही कोई नया चेहरा होगा. इसके अलावा इस पद के लिए उद्योगपति कमल ओसवाल के नाम की भी अफवाहें उड़ रही थीं.

यहां देखें पोस्ट:

बता दें कि राज्यसभा को अपर हाउस भी कहा जाता है, क्योंकि यहां के सदस्यों को सीधे जनता के द्वारा नहीं चुना जाता, बल्कि जनता जिसको चुनती है, वे लोग राज्यसभा के सदस्यों को चुनते हैं. यानी विधानसभा जनता द्वारा चुने गए MLA राज्यसभा के सदस्यों को चुनते हैं. राज्यसभा में हर दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं और इसे कभी भंग नहीं किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.