Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जेल में अचानक गर्माया माहौल, आपस में भिड़े कैदी और…

21

जेल में कैदियों के आपस में भिड़ने की खबर सामने आई है, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामला चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से सामने आया है। जहां 2 कैदी आपस में भिड़ गए, जिनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घायल कैदी की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जिसका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हमला करने वाले आरोपी कैदी की पहचान रजत तिवारी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस थाना 49 में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जेल में जब भी कोई नया कैदी आता है तो उसका मेडिकल करवाया जाता है। इसी के चलते आज शुभम का मेडिकल करवाने के लिए उसे जेल  के अंदर डिस्पेंसरी में लाया गया। इस दौरान कैदी रजत तिवारी पहले से ही वहां पर दवाई लेने के लिए आया हुआ था। इस दौरान उसने किसी नुकीली चीज से शुभम के सिर पर हमला कर दिया।

इस दौरान शुभम जमीन पर गिर गया। फिर दोनों में झड़प शुरू हो गई जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों अलगा करवाया और घायल शुभम को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि, कैदी रजत तिवारी पहले से ही किडनैपिंग और हत्या मामले की सजा काट रहा है। अब उस पर एक और मामला दर्ज हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.